कटनी में 15 मिनट में ATM लूट, कैमरों पर किया काला स्प्रे; लोडर से खींचकर मशीन उखाड़ ले गए बदमाश
कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में बेखौफ नकाबपोश बदमाशों माधवनगर थाना से चंद कदमों की दूरी पर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम को उखाड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब दो से ढाई बजे के बीच अंजाम दी गई। अज्ञात नकाबपोश बदमाश एक चारपहिया वाहन और लोडर जैसी गाड़ी से मौके पर पहुंचे। बदमाशों ने पहले लोहे के औजारों से एटीएम को तोड़ा और फिर उसमें लगे स्टील हुक को लोडर से जोड़कर पूरी मशीन को उखाड़कर बाहर निकाल लिया।
एटीएम को वाहन में लादकर जबलपुर रोड की ओर महज 15 मिनट में फरार हो गए। वहीं घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची माधवनगर पुलिस ने तत्काल कंट्रोल रूम को वारदात से अवगत करवाते हुए हर थाने की पुलिस को अलर्ट मोड पर डाल दिया है। स्थानीय लोगों की माने तो बदमाशों ने पहले ATM काउंटर में लगे सीसीटीवी कैमरों पर काले रंग का स्प्रे मारकर पूरी तरह धुंधला कर दिया था। 15 मिनट में घटना को अंजाम देकर भाग निकले।
सूत्रों के मुताबिक एटीएम पर हमले के दौरान बैंक ऑफ महाराष्ट्र के ATM में करीब 10 लाख रुपये से अधिक राशि मौजूद थी। फिलहाल एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। जिसमें साइबर सेल, एफएसएल और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
बता दें बदमाशों ने जिस स्थान पर लूट की घटना को अंजाम दिया वहां से माधवनगर थाना महज कुछ ही दूरी पर है और इलाके में पुलिस का स्थायी चेकिंग पॉइंट भी मौजूद है। इसके बावजूद बदमाशों का 15 मिनट तक एटीएम उखाड़ते रहना, पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
एटीएम को पूरा उखाड़कर ले जाने के कारण यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि उसमें कितनी नकदी थी। बैंक अधिकारियों का अनुमान है कि मशीन में करीब 10 लाख रुपये तक की राशि हो सकती है। वहीं इस घटना के बाद शहरवासियों और व्यापारियों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि सिर्फ बदमाशों की गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।


कथित धर्मांतरण विरोध पर बवाल, भीड़ का हमला बना तनाव का कारण
₹100 में पार्लर जैसा ग्लो, जानें आसान स्किन केयर रूटीन
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
Cabinet Expansion Buzz: सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, क्या जल्द होगा विस्तार?
रचिन की एंट्री से बदलेगा गेम? टीम मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
लैपटॉप-मोबाइल के जरिए चल रहा था सट्टा कारोबार
Train Crime: चलती ट्रेन में युवती से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
न्यूजमेकर्स अवॉर्ड्स 2026: सितारों से सजी शाम, कलाकारों ने बांधा समां
BJP ने कहा—लोकतंत्र की प्रक्रिया पर भरोसा जरूरी