बाघ पकड़ने पहुंची वन विभाग की टीम की गाड़ी धक्का-छाप , वीडियो वायरल
अखण्ड टाइम्स । मोहखेड़ विकासखंड के ग्रामीण इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बाघ की सक्रियता बढ़ी हुई है। इसी सिलसिले में सोमवार को बाघ की आवाजाही की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके की ओर रवाना हुई। लेकिन बीच रास्ते में ही विभाग की गाड़ी ने साथ छोड़ दिया। खराब हुई जीप को तीन कर्मचारियों ने सड़क पर धक्का लगाकर स्टार्ट करने की कोशिश की। राहगीरों ने इसका वीडियो और तस्वीरें कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दीं, जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं।
ग्रामीणों के अनुसार टीम बाघ की लोकेशन चेक कर ट्रैकिंग के लिए सुबह से फील्ड में थी। तभी मुख्य सड़क के पास विभाग की गाड़ी अचानक बंद हो गई। तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि तीन वर्दीधारी कर्मचारी पीछे से जोर लगाकर गाड़ी को धक्का दे रहे हैं, जबकि ड्राइवर सीट पर बैठा कर्मचारी गाड़ी स्टार्ट करने का प्रयास कर रहा है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि जब जंगल में बाघ घूम रहा हो और गांववाले दहशत में हों, तब रेस्क्यू टीम की अपनी गाड़ी ही धक्का-छाप निकले तो यह विभाग की तैयारी की पोल खोलता है। ग्रामीणों ने मज़ाक में कहा—“बाघ तो बाद में पकड़े जाएंगे, पहले गाड़ी पकड़ में आ गई।”


राजनीति में बड़ा उलटफेर: राघव सहित 7 AAP सांसद BJP में, संजय सिंह की प्रतिक्रिया
गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा पक्का घर
बंगाल चुनाव पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, बोले- अब शपथ समारोह में आऊंगा
पंजाब में ED का शिकंजा, पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर बड़ी कार्रवाई
परिवार संग बिताया खास समय, फैंस के साथ शेयर की खुशी
ड्रग्स के खिलाफ अमेरिका की कड़ी कार्रवाई, मिसाइल हमले में 3 लोगों की मौत
कहा—सिनेमा में रंगभेद की सोच अब भी मौजूद
बड़ा राजनीतिक फेरबदल: राघव चड्ढा-संदीप पाठक सहित सात नेता अब भाजपा के राज्यसभा सदस्य