जीईटी इंडक्शन प्रोग्राम में 8 राज्यों के 92 युवा इंजीनियरों को दिया गया उद्योग-केंद्रित प्रशिक्षण
भोपाल : संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क में ग्रेजुएट इंजीनियर्स ट्रेनिंग जीईटी इंडक्शन प्रोग्राम के तहत देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों आईआईटी, एनआईटी सहित इंजीनियरिंग कॉलेजों से आए 92 युवा इंजीनियरों को उद्योग-केंद्रित, गहन और आधुनिक तकनीक आधारित कौशल प्रशिक्षण दिया गया। यह बैच आठ राज्यों से आया था, जिसमें 19 छात्राएँ भी शामिल रहीं।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को वास्तविक औद्योगिक वातावरण, प्रक्रियाओं और तकनीकों का प्रशिक्षण देना था। कार्यक्रम के दौरान मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन क्षेत्रों में विस्तृत हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग दी गई, जिसमें मशीन संचालन, ऊर्जा प्रबंधन, औद्योगिक सुरक्षा, डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम, प्रोसेस ऑप्टिमाइज़ेशन और प्रिसीजन इंजीनियरिंग जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल थे। इन मॉड्यूल्स ने प्रतिभागियों को आधुनिक उद्योगों की मांगों के अनुरूप व्यावहारिक कौशल विकसित करने में मदद की।
यह पहल ग्लोबल स्किल्स पार्क में इंडस्ट्री की मांग के अनुसार कौशल प्रशिक्षण सहयोग की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अत्याधुनिक प्रयोगशालाएँ, विश्वस्तरीय अवसंरचना और विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की सक्रिय भागीदारी ने युवाओं को वास्तविक समय में काम करने का अनुभव प्रदान किया। प्रशिक्षण से प्रतिभागियों में तकनीकी दक्षता के साथ प्रोफेशनल आत्मविश्वास भी बढ़ाया।
जीईटी इंडक्शन प्रोग्राम स्किल इंडिया मिशन के विज़न को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम में युवा इंजीनियरों को तकनीकी रूप से तैयार किया जा रहा है। साथ ही उन्हें भविष्य के उद्योगों में आवश्यक दक्षताओं और बदलते तकनीकी मानकों के अनुरूप सक्षम बनाया जा रहा है। ग्लोबल स्किल्स पार्क की यह पहल देश के लिए प्रतिस्पर्धी, कुशल और उद्योग दक्ष कार्यबल निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव