विवाह पंचमी को लेकर जानकी मंदिर में सभी रस्मों को निभाने की पूरी तैयारी, नेपाल से भी पहुंच रहे हैं धाम
मां जानकी की जन्मस्थली बिहार के सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में विवाह पंचमी को लेकर लोगों में उत्साह है. पूरे मिथिला क्षेत्र में विवाह पंचमी विशेष तौर पर मनाया जाता है. माता सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम में श्री सीताराम विवाह महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. बता दें कि मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को प्रभु श्रीराम और माता जानकी का विवाह हुआ था इसलिए इस तिथि को विवाह पंचमी के नाम से जाना जाता है. विवाह पंचमी के उपलक्ष्मी में जानकी मंदिर में सजावट की गई हैं और पंचमी तिथि को इस मंदिर सभी रस्मों को पूरा किया जाएगा. साथ ही हवन-पूजा और भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा. पुनौरा धाम के जानकी मंदिर के बारे में…
विवाह पंचमी पर होंगे ये कार्यक्रम
स्थानीय लोगों के अलावा प्रदेश और नेपाल के लोग भी इस उत्सव में भाग लेने के लिए पुनौरा धाम पहुंच रहे हैं. इस मौके पर पूरे जानकी मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. पुनौरा धाम जानकी जन्मभूमि मंदिर के महंत कौशल किशोर दास ने बताया कि सोमवार को पारंपरिक पूजा-मटकोर और मंगलवार को दिव्य विवाहोत्सव का आयोजन किया जाएगा. बताया गया कि विवाह के सभी रस्मों को निभाने की तैयारी पूरी हो चुकी है. सोमवार शाम को पूजा-मटकोर का आयोजन होगा, जिसमें महिला मंडलियों द्वारा विधि-विधान से मिथिला परंपरा के अनुसार विधियों को पूरा किया जाएगा. वहीं, रात में हल्दी कार्यक्रम आयोजित है. इस दौरान पारंपरिक वैवाहिक गीत, शगुन, हल्दी रस्म और भजन कीर्तन होगा.
विवाह पंचमी का महत्व
मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान श्री राम और माता सीता के दिव्य विवाह स्मृति के अवसर पर यहां भव्य आयोजन किया जाता है. पावन तिथि पर महिलाएं विवाह पंचमी का व्रत-उपवास रखकर पूजा-अर्चना करती हैं. मान्यता है कि इस दिन जो भी अविवाहित युवती उपवास व्रत रखकर श्री राम-जानकी की भावपूर्वक पूजा-आराधना करती हैं, उन्हें मन योग्य पति की प्राप्ति होती है. वहीं, सुहागन स्त्रियों के दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है.
पूरे मंदिर को सजाया गया
मंगलवार की रात में विवाहोत्सव का आयोजन किया जाएगा. बुधवार को नगर के मां जानकी की प्राकट्य स्थली रजत द्वार जानकी मंदिर के महंत विनोद दास के संयोजन में निशान शोभा यात्रा निकाली जाएगी. रात में जानकी माता की महाआरती होगी. विवाह पंचमी पर मंदिर प्रांगण, सीता कुंड, सीता प्रेक्षागृह और सभी भवनों पर विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है. वहीं पूरे मंदिर को दीपों से सजाया जाएगा.


आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव