फर्जी किसान सम्मान निधि लिंक से ठगी, किसान के खाते से गायब हुए ₹1 लाख
राजस्थान सरकार और पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद साइबर ठगी का सिलसिला थम नहीं रहा। रीछवा कस्बे के निवासी पंकज कुमार कहार भी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए और उनके खाते से 1 लाख 5 हजार रुपए उड़ गए।
पंकज ने बताया कि घटना 10 नवंबर की है। वह गुजरात में कैंपसिंग का काम कर रहे थे। दोपहर करीब 1 बजे उनके मोबाइल पर पीएम किसान सम्मान निधि का एक लिंक आया। उन्होंने उस पर क्लिक नहीं किया, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा झालरापाटन के उनके खाते से 5 हजार रुपए कट गए।
लगातार ट्रांजेक्शन के बाद अकाउंट फ्रीज करवाया
पहले पंकज को लगा कि शायद किसी को भुगतान किया होगा, लेकिन अगली सुबह 11 नवंबर को उसी समय करीब 1 बजे खाते से 6 बार में 10-10 हजार और 2 बार में 20-20 हजार रुपए कट गए। लगातार होने वाली इन ट्रांजेक्शन के बाद पंकज ने तुरंत बैंक में फोन कर अपना अकाउंट फ्रीज करवाया और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।
साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज
इसके बाद पंकज गुजरात से गांव लौटे और झालावाड़ साइबर क्राइम थाने में भी रिपोर्ट दर्ज करवाई। लेकिन अभी तक उनके पैसे वापस नहीं आए हैं, जिससे वे मानसिक तनाव में हैं और परिवार भी परेशान है। पंकज ने साइबर पुलिस से मांग की है कि फर्जी लिंक के माध्यम से कटे 1 लाख 5 हजार रुपए जल्द वापस दिलाए जाएं।


कई मैचों में 100+ रन बनाने वाले खिलाड़ी हार का हिस्सा
रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा पर चर्चा तेज
आर-पार की जंग: सस्पेंड आईएएस अधिकारी ने खोली फाइलें, मुख्यमंत्री पर जड़े सार्वजनिक धन की बर्बादी के आरोप
शराब कारोबार और अवैध कमाई के लिंक की जांच
राहुल गांधी का लद्दाख की स्थिति पर प्रहार: युवाओं के भविष्य और लोकतंत्र पर मंडरा रहा है खतरा
खरगोन में 'सरप्राइज विजिट': खरीदी केंद्र पर खुद पहुंचे सीएम, किसानों के साथ बैठकर सुनी उनकी समस्याएं
जबलपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत
मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह