विद्युत बिल कलेक्शन में बाराबंकी की राजश्री शुक्ला नंबर-1, कमाए 7 लाख रुपये
लखनऊ। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का विद्युत सखी कार्यक्रम, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ विद्युत विभाग के लिए भी सहयोगी साबित हो रहा है। वर्ष 2020 से अब तक विद्युत सखियों द्वारा विद्युत बिल वितरण कंपनियों (डिस्काम) के लिए 2400 करोड़ से अधिक का राजस्व कलेक्शन किया जा चुका है।
इस साल अक्टूबर तक 701 लाख रुपये की बिल राशि जमा कर बाराबंकी के रामनगर विकास खंड की विद्युत सखी राजश्री शुक्ला पहले नंबर पर रही हैं। आजीविका मिशन के अनुसार, राजश्री श़ुक्ला ने 28,567 बिलों का कलेक्शन कर 7.54 लाख रुपये का कमीशन अर्जित किया है।
वहीं दूसरे नंबर पर रही अमेठी के जगदीशपुर ब्लाक की विद्युत सखी सोनी द्विवेदी ने 18,416 बिलों की 680 लाख रुपये की धनराशि का कलेक्शन कर 7.22 लाख रुपये का कमीशन और तीसरे नंबर पर रही रामपुर के स्वार ब्लाक की विद्युत सखी मिशार जहां ने 19,309 विद्युत बिलों की 575 लाख रुपये का कलेक्शन कर 6.97 लाख रुपये का कमीशन प्राप्त किया है।
वहीं, आगरा के खंदौली ब्लाक की विद्युत सखी कुसुमलता चौथे, बाराबंकी के फतेहपुर ब्लाक की विद्युत सखी लक्ष्मी देवी पांचवें, रामपुर के स्वार ब्लाक की विद्युत सखी सविता देवी छठवें, बागपत की विद्युत सखी रजनी सातवें, मेरठ के राजपुरा ब्लाक की विद्युत सखी संगीता आठवें, बुलंदशहर की विद्युत सखी गीता रानी नवें और आगरा के फतेहपुर सीकरी ब्लाक की विद्युत सखी विनेश दसवें स्थान पर रही हैं।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को और महिलाओं को विद्युत सखी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।


अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
हीटवेव का कहर: सीएम ने दिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश; कहा- पशु-पक्षियों के लिए भी रखें दाना-पानी
हत्या के बाद सुलग उठा था टामटिया: 30 घरों में आगजनी के मामले में मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
14 साल से क्यों अटकी है सफाईकर्मियों की भर्ती? हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा तीखा सवाल