राजस्थान के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी—21वीं किस्त के 1400 करोड़ रुपए ट्रांसफर
पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु के कोयम्बटूर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी की। किस्त जारी होते ही राजस्थान के 70 लाख किसानों के खातों में लगभग 1400 करोड़ रुपए सीधे ट्रांसफर कर दिए गए।
बता दें कि दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस बड़ी सौगात की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार अब तक राजस्थान के किसानों को 20 किस्तों में 25 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि दे चुकी है।
किसानों को लाभ पहुंचाने में राजस्थान देशभर में पांचवें स्थान पर है। कार्यक्रम को कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा और सहकारिता मंत्री गौतम कुमार ने भी संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आर्थिक सुरक्षा के लिए राज्य सरकार मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत तीन हजार रुपए अतिरिक्त दे रही है। इससे किसानों को केंद्र व राज्य मिलाकर 9 हजार रुपए वार्षिक सम्मान निधि मिल रही है, जिसे 12 हजार रुपए तक बढ़ाने की तैयारी है।
उन्होंने बताया कि 77 लाख से अधिक किसानों को 43 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का ब्याजमुक्त फसली ऋण दिया गया है। अब तक 5,735 पैक्स गो-लाइव किए जा चुके हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।


Train Crime: चलती ट्रेन में युवती से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
न्यूजमेकर्स अवॉर्ड्स 2026: सितारों से सजी शाम, कलाकारों ने बांधा समां
BJP ने कहा—लोकतंत्र की प्रक्रिया पर भरोसा जरूरी
जबलपुर में पुलिस की गुंडागर्दी? नशे में युवक से मारपीट
ट्विंकल ने शेयर किया अपना पर्सनल स्पेस, फैंस हुए खुश
शव भेजने पर विवाद, बरगी डैम हादसे में प्रशासन पर उठे सवाल
IPL 2026 में बल्लेबाजों की जंग तेज, हर मैच में बदल रहा लीडर
8.6 अरब डॉलर के हथियार चार देशों को देने की तैयारी, US में हलचल
पुलिस महकमे में हड़कंप, SI पर गंभीर आरोप
ICICI Bank में बड़ा फ्रॉड, जांच में जुटी पुलिस