राजकुमारी जुनेजा पर एसीबी का ट्रैप: 1.25 लाख रुपये लेते पकड़ी गई
जयपुर | राजस्थान की राजधानी में तैनात राजस्थान पुलिस की एसआई राजकुमारी जुनेजा बुधवार को गिरफ्तार की गई हैं। राजकुमारी ने भी खाकी को बदनाम करने का काम किया है। जयपुर के गांधीनगर पुलिस थाने में तैनात राजकुमारी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यनी ACB ने 1 लाख 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी के इस ऑपरेशन के दौरान जब उसे पकड़ा गया तो वो वहां मौजूद अधिकारियों से नजरें नहीं मिला पाईं।
SI राजकुमारी जुनेजा ने FIR में राहत देने के बदले मांगी थी रिश्वत
ACB के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता के अनुसार, ब्यूरो को शिकायत मिली थी कि परिवादी के खिलाफ गांधीनगर थाने में दर्ज केस संख्या 380/2024 (धारा 420, 406, 467, 468, 471 IPC) में उपनिरीक्षक राजकुमारी जुनेजा कथित रूप से किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करने और मामले में एफआर लगाने के बदले 2 लाख रुपये की मांग कर रही थीं। शिकायत की पुष्टि होने पर टीम ने ट्रैप योजना बनाई और आरोपी SI को 1.25 लाख रुपये लेते ही दबोच लिया।
DIG और DSP की निगरानी में ऐसे हुआ ऑपरेशन
यह कार्रवाई ACB उप महानिरीक्षक द्वितीय जयपुर आनंद शर्मा के सुपरवीजन में की गई। पहले रिश्वत मांगने की बात पुख्ता की गई और फिर बात सच पाई जाने पर ट्रैप कार्रवाई के लिए ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। पुलिस उप अधीक्षक सुरेश कुमार स्वामी के नेतृत्व में निरीक्षक नाथू लाल बंशीवाल और टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिश्वत की रकम बरामद की। ACB की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव की निगरानी में आरोपी अधिकारी से पूछताछ चल रही है। ब्यूरो ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।


सांवलिया सेठ के दरबार में अजब-गजब चढ़ावा, मोबाइल कवर से अफीम के पौधे तक सब कुछ
कचरावता गांव में हड़कंप, शादी के खाने से 70 से ज्यादा लोग बीमार
राजस्थान की तपती गर्मी में राहत का ठिकाना—Mount Abu में बिताएं सुकून भरे पल
दागी MPs-MLAs को नहीं मिलेगा प्रोटोकॉल सम्मान, अधिकारियों को खड़े होने से छूट
1 मई से लागू होंगे नए नियम, गैस सिलेंडर और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को झटका
होर्मुज स्ट्रेट बना तनाव का केंद्र, ईरान ने दी घातक परिणामों की धमकी
मौसम की मार: आंधी-पानी के बीच हादसे, पांच लोगों की मौत
राजस्थान में मौसम का यू-टर्न, एक ओर 43°C गर्मी, दूसरी ओर आंधी-बारिश की चेतावनी
पुणे में गैस लीक से मचा हड़कंप, सांस लेने में दिक्कत के बाद कई लोग बीमार
हाईवे पर पलटी बस, बोलीविया में 9 लोगों की दर्दनाक मौत, 22 जख्मी