मौसम विभाग का चेतावनी: अब उत्तर पश्चिम नहीं, पूर्वी हवाओं का दिखेगा असर
कानपुर | मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में इटावा सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री कम दर्ज किया गया। कानपुर नगर का तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एस. एन. सुनील पांडे के अनुसार नवंबर महीने के आखिरी सप्ताह से मौसम में बदलाव आएगा। इसके बाद रात के साथ दिन में भी ठंड बढ़ेगी। कानपुर मंडल के जिलों में तापमान एक बार फिर बढ़ने की संभावना है। जो 12 डिग्री तक जा सकता है। इस हफ्ते अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
कैसा रहेगा कानपुर का मौसम?
सीएसए मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में बुधवार 19 नवंबर का तापमान 15 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे। लेकिन धूप भी निकल सकती है। 20 नवंबर गुरुवार का तापमान 16 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में हल्के-फुल्के बादल रहेंगे। दिन में तेज धूप निकल सकती है। शुक्रवार 21 नवंबर को भी यही स्थिति बनी रहेगी।
कैसा रहेगा इटावा का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार इटावा में बुधवार 19 नवंबर का तापमान 11 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस हफ्ते न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री तक पहुंच सकता है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान लगभग साफ रहेगा। कभी-कभी हल्के-फुल्के बादल आ सकते हैं।
क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?
कानपुर मंडल के जिले फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा का तापमान लगभग एक समान रहेगा। पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली हवाओं का असर गंगा के मैदानी भागों पर दिखाई पड़ेगा। लेकिन इसकी गति काफी कम रहेगी। अब पूर्वी हवाओं का असर ज्यादा पड़ेगा। समय के साथ रात के तापमान में वृद्धि होगी। एसएन सुनील पांडे ने बताया कि धुंध और प्रदूषण का असर रात में अधिक दिखाई पड़ेगा। जिसके कारण धरातल से उठने वाली गर्म हवाएं वातावरण में ही रह जाती हैं और ऊपर नहीं निकल पाती हैं। जिसके कारण तापमान में वृद्धि हो रही है।


जब अपने भी छोड़ दें साथ, ये 5 सक्सेस मंत्र दिखाएंगे नई राह
संकट में घिरे हैं? हनुमान बाहुक का पाठ दिलाएगा राहत
भीषण गर्मी का अलर्ट! नौतपा की तारीख और जरूरी उपाय जान लें
दीवारों पर जाले दे रहे हैं अशुभ संकेत? जानें क्यों जरूरी है इन्हें हटाना
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल