भारत के सामने खतरनाक गेंदबाजी आक्रमण, रबाडा के साथ टीम में हुई नई एंट्री
दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही टीम इंडिया के लिए 22 नवंबर से शुरू हो रहा दूसरा और आखिरी टेस्ट किसी फाइनल से कम नहीं है। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में भारत को सीरीज ड्रॉ करने के लिए हर हाल में जीत चाहिए, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने ठीक मैच से पहले भारत की टेंशन कई गुना बढ़ा दी है।
लुंगी नगिडी की हुई दक्षिण अफ्रीकी टीम में एंट्री
कोलकाता में पहले टेस्ट की समाप्ति के बाद दक्षिण अफ्रीकी खेमे में तेज गेंदबाज लुंगी नगिडी की एंट्री हो गई है। नगिडी आज सुबह दक्षिण अफ्रीका से कोलकाता पहुंचे और अब वे गुवाहाटी टेस्ट के लिए उपलब्ध हैं। पहले टेस्ट में चोट की वजह से बाहर रहे नगिडी की वापसी प्रोटियाज गेंदबाजी अटैक को और घातक बना रही है। कोलकाता टेस्ट में कागिसो रबाडा भी नहीं खेले थे, नगिडी की उनके साथ प्लेइंग 11 में एंट्री हो सकती है। कोलकाता टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 30 रन से हराया था।
गुवाहाटी की पिच आम तौर पर स्पिन के अनुकूल मानी जाती है, लेकिन पिछले कुछ घरेलू मैचों में यहां तेज गेंदबाजों को भी शुरुआती मदद मिली है। अगर पिच में थोड़ी भी नमी रही तो नगिडी जैसे 145+ किमी/घंटा गति से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज भारतीय टॉप ऑर्डर के लिए और मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।


भीषण गर्मी का अलर्ट! नौतपा की तारीख और जरूरी उपाय जान लें
दीवारों पर जाले दे रहे हैं अशुभ संकेत? जानें क्यों जरूरी है इन्हें हटाना
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता