नरेश मीणा की हार के बाद मुलाकात शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से, मिला गहरा संदेश
जयपुर| राजस्थान में अंता विधानसभा चुनाव बीते दिनों सियासत में काफी चर्चा में रहा। इस सीट के चुनाव परिणाम में कांग्रेस ने फिर से यह सीट बीजेपी से हथियाली। इधर, नरेश मीणा चुनाव में मिली हार के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात करने काशी पहुंचे। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वहीं उनकी मुलाकात सियासत में चर्चा विषय बनी हुई है। बता दें कि बीते दिनों अविमुक्तेश्वरानंद ने नरेश मीणा को चुनाव में वोट देने के लिए लोगों से अपील भी की थी। इसके लिए उन्होंने वीडियो संदेश भी जारी किया था।
शंकराचार्य ने नरेश की हार के बाद यह दिया बड़ा संदेश
इधर, नरेश मीणा और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की मुलाकात का यह वीडियो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस दौरान नरेश ने उन्हें बताया कि इस चुनाव में धन बल और भ्रष्टाचार जीत गया। इस पर शंकराचार्य ने उन्हें सांत्वना दी। साथ ही कहा कि नरेश मीणा विधायक बने की नहीं बने, कोई और बन गया, जो बन गया, वो अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को हल करने आगे आना चाहिए। नरेश मीणा को भी जनता की सेवा करना चाहिए। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि आपने अपने विधानसभा के लोगों से जो वादा किया है, उसे पूरा करिए। क्षेत्र के 50 हजार लोगों ने आपको समर्थन दिया है, जाकर उनका लोगों आभार और धन्यवाद दीजिए।
गौ माता के संबंध में जो वचन दिया, वह पूरा करे
अविमुक्तेश्वरानंद ने आगे नरेश से कहा आपने गौमाता की सेवा के संबंध में वचन दिया था, उसे पूरा जरूर पूरा करिए। गौमाता के जो दुःख है, उसे दूर करिए। इस पर नरेश मीणा ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को अपना वादा पूरा करने की बता कही। उन्होंने कहा कि गौमाता की सेवा के लिए दिए गए वचन को पूरा करेंगे। बता दें कि अंता चुनाव में बीत दिनों अविमुक्तेश्वरानंद की एंट्री सियासत में काफी चर्चा में रही थी। अविमुक्तेश्वरानंद ने नरेश मीणा को वोट देने के लिए एक वीडियो संदेश दिया था, जिसमें उन्होंने नरेश का चुनाव चिन्ह बताते हुए लोगों से गौ सेवा के नाम नरेश को वोट देने के लिए कहा था।


उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहे हजारों सपनों के घर