पीयूष गोयल का बड़ा अपडेट: कई देशों के साथ FTA को लेकर भारत सक्रिय मोड में
व्यापार: भारत की अमेरिका, यूरोपीय संघ, न्यूजीलैंड, ओमान, पेरू और चिली जैसे देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत जारी है। वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को सीआईआई पार्टनरशिप समिट 2025 में यह जानकारी दी।
आंध्र मंडपम को भारत मंडपम के तर्ज पर बनाया जाएगा
गोयल ने यह भी कहा कि इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (आईटीपीओ) राज्य सरकार के साथ मिलकर एक विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर विकसित करने को तैयार है। प्रस्तावित आंध्र मंडपम को नई दिल्ली के भारत मंडपम की तर्ज पर बनाया जाएगा।
वैश्विक स्तर पर व्यापार बाधाओं को कम करने पर जोर
मंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर व्यापार बाधाओं को कम करने से वस्तुओं, सेवाओं और पूंजी के मुक्त प्रवाह को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। भारत पहले ही यूएई, ऑस्ट्रेलिया और चार यूरोपीय देशों के समूह ईएफटीए जैसे देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते लागू कर चुका है। गोयल ने कहा कि कारोबार में आसानी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र ने 42,000 अनुपालनों को हटा दिया है और 1,500 कानूनों को समाप्त कर दिया है।


मतदान के बाद मिथुन चक्रवर्ती का बयान- इस बार दिख रहा जबरदस्त उत्साह
आत्मनिर्भर बिजली की ओर कदम, शहर में तेजी से बढ़ रहा सोलर ट्रेंड
LDA का बड़ा फैसला: पुनर्विकास नीति से बदलेगा शहर का चेहरा
नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम में पूजा कर काशीवासियों का किया अभिवादन
गंगा एक्सप्रेसवे बना रोजगार का हब, स्थानीय युवाओं को मिलेगा फायदा
8 लोकेशनों पर छापेमारी से खुलासे, अवैध संपत्ति का बड़ा जखीरा मिला
गौर ग्रीन एवेन्यू में आग का कहर, रहवासियों में दहशत, फायर ब्रिगेड सक्रिय
जमानत मिली पर शर्तें सख्त, सोनम रघुवंशी की इंदौर एंट्री बैन
NEET काउंसिलिंग विवाद में बड़ा फैसला, दोषियों पर गिरी गाज
बंगाल में 9 बजे तक 18.39% वोटिंग, छपरा में भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट के बाद तनाव