अंता विधानसभा उपचुनाव: बैलेट वोटों में बीजेपी को बढ़त, नरेश मीणा पर सबकी नजर
बारां। अंता विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। काउंटिंग खत्म होते ही अंता की जनता को नया विधायक मिल जाएगा। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। बैलेट पेपर में बीजेपी आगे चल रही है।
जानकारी के मुताबिक सुबह 9 बजे तक 350 बैलेट पेपर की मतगणना पूरी हो चुकी है। 5 बैलेट पेपर अयोग्य पाए गए है। शुरुआती एक घंटे की काउंटिंग में बीजेपी प्रत्याशी मोरपाल सुमन सबसे आगे चल रहे है। वहीं, कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया दूसरे नंबर पर हैं। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।
2 बजे तक तस्वीर होगी साफ
बैलेट पेपर के बाद अब ईवीएम की मतगणना का काम शुरू हो चुका है। सुबह करीब 10 बजे पहला रुझान मिल जाने की उम्मीद है। इसके बाद दोपहर 2 बजे तक स्थिति साफ होती नजर आएगी। शाम 4 बजे तक नतीजे निकल आएंगे।
14 टेबलों पर 20 राउंड में मतगणना
बता दें कि मतगणना कक्ष में 14 टेबलों पर 20 राउंड में ईवीएम के मतों की गिनती की जाएगी। उपचुनाव की वोटिंग में विधानसभा क्षेत्र के कुल 2 लाख 28 हजार 264 मतदाताओं में से 1 लाख 83 हजार 171 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था।


गंगा एक्सप्रेसवे बना रोजगार का हब, स्थानीय युवाओं को मिलेगा फायदा
गौर ग्रीन एवेन्यू में आग का कहर, रहवासियों में दहशत, फायर ब्रिगेड सक्रिय
जमानत मिली पर शर्तें सख्त, सोनम रघुवंशी की इंदौर एंट्री बैन
भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त, इंदौर के PWD अफसर पर गिरी गाज
मध्य प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात, जलूद में शुरू होगा 60MW सोलर प्लांट
बंगाल चुनाव में हाई वोल्टेज टक्कर, ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी पर सबकी नजर
गंगा एक्सप्रेसवे खुलते ही सफर हुआ आसान, 12 जिलों को मिला सीधा फायदा
मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?