सिलीगुड़ी से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट बीच रास्ते में उतरी, यात्री की मौत
रायपुर। सिलीगुड़ी से हैदराबाद जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-347 को सोमवार दोपहर रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में सवार एक यात्री की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी, जिसके चलते विमान को बीच रास्ते रायपुर में उतारा गया।
जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग (सिलीगुड़ी) निवासी अमित सिन्हा (37 वर्ष) गंभीर लिवर की बीमारी से पीड़ित थे और इलाज के लिए हैदराबाद जा रहे थे। उड़ान के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। क्रू मेंबर्स ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।
शव उतारने के बाद रवाना
सुबह 11:50 बजे सिलीगुड़ी से उड़ान भरने वाला विमान दोपहर 1:20 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर उतरा। डॉक्टरों ने जांच के बाद अमित सिन्हा को मृत घोषित किया। इसके बाद शव को एयरपोर्ट से मर्चुरी भेजा गया। शव उतारे जाने के बाद इंडिगो फ्लाइट दोपहर 3:32 बजे हैदराबाद के लिए रवाना हो गई। माना थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।


महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
सबूत कमजोर या जांच में खामी? केस पर उठे सवाल
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज