एमएसएमई के लिये समूह बीमा उत्पाद पर हितधारकों की कार्यशाला संपन्न
भोपाल : रैम्प यानि राइजिंग एंड एक्सीलीरेटिंग एमएसएमई परफार्रेमेंस के तहत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के सहयोग से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए समूह बीमा उत्पाद पर कार्यशाला पंचानन भवन भोपाल में हुई।
इस कार्यशाला में शासकीय विभागों के प्रतिनिधियों, उद्योग संघों, व्यापारी संघों तथा प्रमुख बीमा कंपनियों की सहभागिता रही।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म खुदरा विक्रेताओं एवं एमएसएमई के लिए एक व्यापक समूह बीमा उत्पाद विकसित करना और बीमा जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। चर्चा में बीमा कवरेज के महत्व, दावा निपटान की चुनौतियों, किफायती एवं अनुकूलित बीमा उत्पादों की आवश्यकता तथा शिकायत निवारण तंत्र को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।
प्रतिभागियों ने एमएसएमई के लिए विशेष रूप से तैयार नीतियाँ विकसित करने, बीमा साक्षरता को प्रोत्साहित करने (विशेषकर महिला उद्यमियों और जनजातीय क्षेत्रों में) तथा “इंश्योरेंस फॉर ऑल – विकसित भारत 2047” की दिशा में कार्य करने के सुझाव दिए। कार्यशाला का समापन सामूहिक सहयोग से मध्यप्रदेश में एमएसएमई के लिए सशक्त बीमा पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के संकल्प के साथ हुआ।


अनुभव का सम्मान या परीक्षा का दबाव? पात्रता परीक्षा पर मप्र के शिक्षकों ने खोला मोर्चा
ग्रामीणों की बहादुरी से बची दो जानें, लेकिन अंचल और पूनम को नहीं बचा सका कोई
"सस्पेंड करो या कोर्ट झेलने को तैयार रहो" - भाजपा नेता संतोष परवाल की तीखी चेतावनी
20 अप्रैल तक करना होगा सरेंडर: कोर्ट ने दोषी को दी राहत, मगर पुलिस को दी नसीहत
"अब विकास में बाधा नहीं सहेगा बंगाल": भाजपा के समर्थन में बोले डॉ. मोहन यादव
भारत का करारा जवाब: पाकिस्तान ने समंदर में दिखाई बौखलाहट, भारत ने दोगुनी ताकत से घेरा
बालेन शाह सरकार से सीधा संवाद: काठमांडू में नई सरकार की प्राथमिकताएं सुनेंगे समीर पॉल कपूर
"नारी शक्ति का अपमान माफ नहीं करेगा देश": बिल गिरने पर विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया रोष
एक साल से चक्कर काट रहा था युवक, अंत में अधिकारी की मेज पर 500 ग्राम बादाम छोड़कर जताया विरोध।
संबोधन की तैयारी: महिला आरक्षण बिल पर देश को आगे की रणनीति बता सकते हैं पीएम मोदी