‘थामा’ की सक्सेस पर आयुष्मान खुराना का बयान – “पहली बार वैंपायर-सुपरहीरो जैसा रोल निभाकर मजा आया”
मुंबई: रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना अभिनीत ‘थामा’ इन दिनों सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है। हाल ही में अभिनेता ने इस फिल्म की सफलता को लेकर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही 'थामा' में अपने किरदार के बारे में भी बताया है। चलिए जानते हैं क्या बोले आयुष्मान खुराना।
‘मेरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म है’
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने एएनआई से बात की। उन्होंने कहा, ‘मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स हिंदी सिनेमा का सबसे सफल यूनिवर्स है। ओपनिंग कमाई के मामले में ‘थामा’ दूसरे नंबर पर है। यह मेरी सबसे बड़ी ओपनिंग है और मुझे उम्मीद है कि यह मेरी सबसे बड़ी फिल्म भी बनेगी।’
फिल्म में अपने किरदार के बारे में की बात
आगे बात करते हुए अभिनेता से सवाल किया गया कि उन्हें इस फिल्म में किस चीज ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘इस फिल्म में पहली बार मैंने अपने पुराने किरदारों से हठकर रोल किया है। इसमें मैंने वैंपायर या सुपरहीरो जैसी भूमिका की है। इसलिए मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं इस यूनिवर्स का बहुत बड़ा फैन हूं और जो मैं पर्दे पर देखना चाहता हूं, उसी को करना चाहता हूं।’
फिल्म 'थामा' के बारे में
मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा ‘थामा’ दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। यह फिल्म 2025 की उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो गई है, जिसने मात्र एक हफ्ते में 100 करोड़ क्लब में जगह बना ली है। दर्शक फिल्म के रोमांचक ट्विस्ट और मनोरंजन भरे डर को खूब एंजॉय कर रहे हैं।


राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर