मासूम बच्ची की सिसकियों में गूंज उठा गाजियाबाद रेलवे स्टेशन
गाजियाबाद । गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर लावारिस मिली एक साल की बच्ची को गोद लेने के लिए एक दंपती सामने आया, जो 20 साल से निसंतान हैं। आरपीएफ ने कानूनी प्रक्रिया का हवाला देते हुए बच्ची को गोद देने से मना कर दिया। बच्ची को बाल आश्रम में रखा गया है और उसके परिवार का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरपीएफ को बच्ची को गोद लेने की गुजारिश की। दंपती ने कहा कि शादी के 20 वर्ष बाद उन्हें संतान नहीं हुई है। वह बच्ची को गोद लेकर उसे आला दर्जे की तालीम दिलाएंगे। उसकी अच्छी परवरिश करेंगे। आरपीएफ थाना प्रभारी चेतन प्रकाश ने बताया कि बच्ची को गोद देने की अलग प्रक्रिया होती है। वह कानूनी रूप से बच्ची को गोद नहीं दे सकते हैं। दंपती काफी देर तक बच्ची को गोद लेने के लिए रुके रहे। बाद में वह मायूस लौट गए।


राशिफल 27 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा
कलपक्कम रिएक्टर: भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा का नया मील का पत्थर