नए नियम ने बदली खेल की रणनीति, अब बल्लेबाजों को करना होगा शॉट से समझौता
नई दिल्ली: क्रिकेट को रोमांचक बनाने के लिए मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब नए नियम बनाता रहता है. अब क्रिकेट में एक और नया नियम आया है, जो इस खेल को और दिलचस्प बनाने वाला है. दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने एक अनोखा नियम लागू किया है, जो बल्लेबाजों की चालाकी पर लगाम लगाने वाला है. आईसीसी के पूर्व अंपायर अनिल चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस नियम को लेकर एक वीडियो शेयर किया है.
अब बल्लेबाज नहीं खेल सकेंगे ये शॉट
आईसीसी के इस नए नियम के मुताबिक, अगर बल्लेबाज गेंद खेलते समय पूरी तरह स्टंप्स के पीछे चला जाता है और उसका कोई भी हिस्सा पिच पर नहीं रहता, तो वह शॉट डेड बॉल घोषित कर दिया जाएगा. इस स्थिति में रन नहीं जोड़े जाएंगे, हालांकि गेंद को लीगल डिलीवरी माना जाएगा. लेकिन ध्यान रहे, अगर बल्लेबाज बोल्ड हो जाता है, तो वह आउट ही रहेगा.
काइरन पोलार्ड खेल चुके हैं ऐसे शॉट
कई बार देखा जाता है कि बल्लेबाज गेंदबाज को चकमा देने के लिए स्टंप्स के पीछे खिसक जाते हैं. वेस्टइंडीज के दिग्गज काइरन पोलार्ड को कई बार ऐसा शॉट खेलता हुआ देखा जा चुका है. बल्लेबाज इस तकनीक का इस्तेमाल गेंदबाजों को परेशान करने और फील्डिंग को बिगाड़ने के लिए करते थे. लेकिन अब, अगर बल्लेबाज का पैर या शरीर का कोई हिस्सा पिच की सतह को नहीं छूता, तो अंपायर तुरंत डेड बॉल का इशारा करेंगे. इसका मतलब है कि भले ही बल्लेबाज ने चौका या छक्का मार दिया हो, रन नहीं गिने जाएंगे.
हालांकि, इस नियम में ट्विस्ट ये है कि डिलीवरी को लीगल माना जाएगा, यानी यह ओवर का हिस्सा रहेगी. इस तरह यह नियम गेंदबाजों को थोड़ा ज्यादा फायदा देता है, क्योंकि बल्लेबाज को अब अपनी पोजिशन के प्रति सतर्क रहना होगा. यह नियम टी20, वनडे और टेस्ट सभी फॉर्मेट में लागू होगा, जिससे बल्लेबाजों को अपनी तकनीक में बदलाव करना पड़ सकता है. खासकर बल्लेबाज टी20 फॉर्मेट में ऐसा शॉट ज्यादा खेलते हैं.


बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
हीटवेव का कहर: सीएम ने दिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश; कहा- पशु-पक्षियों के लिए भी रखें दाना-पानी
हत्या के बाद सुलग उठा था टामटिया: 30 घरों में आगजनी के मामले में मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
14 साल से क्यों अटकी है सफाईकर्मियों की भर्ती? हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा तीखा सवाल
राजस्थान की सियासत में उबाल: मदन राठौड़ और टीकाराम जूली के बीच जुबानी जंग तेज, महिला सम्मान पर छिड़ी रार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास