त्योहारों में सफर होगा आसान, आज से शुरू कोरबा-इतवारी मेमू स्पेशल ट्रेन
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दिवाली त्योहार पर कोरबा–इतवारी–कोरबा के बीच मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन आज यानि 17 से 22 अक्टूबर तक पांच दिनों तक चलेगी.
कोरबा-इतवारी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
ये ट्रेन (06883) नेताजी सुभाषचंद्र बोस (इतवारी)- कोरबा मेमू हर सुबह 5 बजे इतवारी से रवाना होकर शाम 7:30 बजे कोरबा पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन नंबर 06884 कोरबा–इतवारी मेमू सुबह 5:30 बजे कोरबा से चलकर शाम 7:30 बजे इतवारी पहुंचेगी इस स्पेशल मेमू ट्रेन में कुल आठ सामान्य कोच होंगे और इसका स्टॉपेज सभी छोटे-बड़े स्टेशनों में रहेगा.
इन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज
यात्रा के दौरान यह ट्रेन 66 रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, गोंदिया और राजनांदगांव प्रमुख हैं. यह स्पेशल ट्रेन बिलासपुर जोन के तीनों मंडलों से होकर गुजरेगी. कोरबा से इतवारी तक का सफर यह ट्रेन वापसी में 14 घंटे में पूरा करेगी, जबकि जाने में 14 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा.


युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
OBC छात्रों के लिए आर्थिक सहायता योजना का ऐलान
राज्यपाल बागडे की केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट