बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे बुजुर्ग, गेट नंबर 4 के पास गिरे; मौत
वृंदावन: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वृंदावन (Vrindavan) में प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर (Thakur Shri Banke Bihari Temple) है. यहां बुधवार शाम दर्शन करने आए एक श्रद्धालु (Devotees) की मौत हो गई. मृतक की पहचान मेरठ जिले के मवाना तहसील के गांव निलोहा निवासी 55 वर्षीय कृपाल सिंह पुत्र शेर सिंह के रूप में हुई है. वह अपने परिजन के साथ ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचे थे.
कृपाल सिंह शाम के समय मंदिर में दर्शन करने पहुंचे. मंदिर में दर्शन करने के बाद जब वे गेट नंबर चार से बाहर निकल रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे वहीं गिर पड़े. मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने तुरंत उन्हें संभाला और मंदिर प्रशासन को सूचना दी. सूचना पर मंदिर प्रशासन और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे.
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे डॉक्टरों ने जांच की और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने की सलाह दी. कृपाल सिंह को एम्बुलेंस के जरिए जिला संयुक्त अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.


युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
OBC छात्रों के लिए आर्थिक सहायता योजना का ऐलान
राज्यपाल बागडे की केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट