अवैध वसूली करने वाले सहायक संचालक को रंगे हाथों पकड़ा गया
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से वसूली कर रहा था पैसा, पुलिस के हवाले
उमरानाला से बड़ी खबर—महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ सहायक संचालक हेमंत छेकर को आज इकलबिहरी, उमरानाला में अवैध वसूली करते हुए रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी हेमंत छेकर मोहखेड़ ब्लॉक की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से कई दिनों से डर और धमकी के ज़रिए अवैध रूप से रुपये वसूल कर रहा था। कार्यकर्ताओं ने बताया कि वह नौकरी से निकाल देने की धमकी देकर रुपये की मांग करता था। इसके अलावा वह अभद्र भाषा का प्रयोग करता और किसी भी कार्यकर्ता को मोबाइल फोन लेकर उसके सामने खड़े होने की अनुमति नहीं देता था।
पीड़ित आंगनवाड़ी सहायिकाओं का कहना है कि यदि कोई मोबाइल लेकर आती, तो हेमंत छेकर जबर्दस्ती मोबाइल छीन लेता था। उसके आतंक का असर मोहखेड़ ब्लॉक ही नहीं बल्कि पूरे जिले में फैला हुआ बताया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी अपने एक ड्राइवर के साथ निजी वाहन में गांव-गांव घूमकर वसूली कर रहा था। नियुक्ति और स्थानांतरण के नाम पर भी वह रुपयों की डिमांड करता था। ग्रामीणों और महिला कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद आज उसे स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पीड़ित महिलाओं ने इस संबंध में डीपीओ कार्यालय में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है। विभागीय स्तर पर अब आरोपी के खिलाफ आंतरिक जांच और निलंबन की कार्रवाई की मांग उठ रही है।
👉 सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और कई अहम खुलासे होने की संभावना है।
🟣 यह मामला महिला सम्मान और सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।


पत्नी की हत्या कर शव बोरी में छुपाया, आरोपी ने कबूला जुर्म
बंगाल चुनाव के बीच ED का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी