अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच भी
रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बलरामपुर जिले में कार्यक्रम आयोजित कर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। जिला मुख्यालय के जनपद पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समारोह में जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए लगभग 300 बुजुर्ग और वृद्धाश्रम के सदस्य शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सभी बुजुर्गों को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का अनुभव और आशीर्वाद समाज और परिवार के विकास की दिशा तय करता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वृद्धजन दिवस सिर्फ एक दिन मनाने के लिए नहीं है, बल्कि हर समय बुजुर्गों के प्रति स्नेह और सम्मान बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श की भी सुविधा प्रदान की गई, जिससे बुजुर्गों की भलाई सुनिश्चित की जा सके। समारोह में मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष सुसुमित्रा चेरवा, जनपद सीईओ दीपराज कांत, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भानुप्रकाश दीक्षित और अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


राजनीति पर पप्पू यादव का विवादित बयान, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात
दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां? मैटरनिटी लुक्स ने बढ़ाई हलचल
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम