18 आरोपियों के खिलाफ CBI ने दायर की चार्जशीट, बिरनपुर केस में नया मोड़
रायपुर : प्रदेश के चर्चित बिरनपुर हत्याकांड राजनीतिक साजिश नहीं थी। इसका राजफाश सीबीआई की चार्टशीट में हुआ है। सीबीआई ने मामले में जांच पूरी कर कोर्ट में 18 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट पेश कर दी है। हत्याकांड में मारे गए भुवनेश्वर साहू के पिता ने जिन लोगों पर आरोप लगाए थे, उनका कहीं भी जिक्र नहीं है।
भुवनेश्वर के पिता व वर्तमान भाजपा विधायक ईश्वर साहू लगातार आरोप लगाते रहे हैं कि अंजोर यदु की भूमिका के कारण हत्या को अंजाम दिया गया था। लेकिन चार्जशीट में अंजोर यदु के नाम की भूमिका का जिक्र नहीं है। बिरनपुर हत्याकांड को लेकर जमकर राजनीति हुई थी।
भाजपा ने 2023 के विधानसभा चुनाव में बेमेतरा जिले की साजा सीट से भुवनेश्वर के पिता ईश्वर साहू को चुनाव मैदान में उतारा था। इन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवीन्द्र चौबे को हराया था। ईश्वर साहू ने इससे पहले कभी राजनीति नहीं की थी। भाजपा ने चुनाव से पहले इस मुद्दे पर पूर्ववर्ती कांग्रेस को खूब घेरा था।
गृहमंत्री ने सीबीआई जांच की घोषणा की थी
राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद विधानसभा में गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा था कि जिनके खिलाफ प्रमाण मिले हैं, वे जेल में हैं, शेष की विवेचना जारी है। जब ईश्वर साहू ने पुनः न्याय की मांग की, तो गृहमंत्री ने इसे पराक्रमी पिता का दर्द बताते हुए सदन में सीबीआई जांच की घोषणा की थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच केवल भुवनेश्वर साहू की हत्या तक सीमित होगी।
घोषणा के बाद 27 अप्रैल 2024 को सीबीआई पहली बार बिरनपुर पहुंची। टीम ने बेमेतरा, साजा और बिरनपुर में स्थानीय अधिकारियों से चर्चा कर पुलिस विवेचना के बिंदु लिए और नए सिरे से जांच शुरू की थी।
यह है बिरनपुर हत्याकांड
बेमेतरा जिले के बिरनपुर में 8 अप्रैल 2023 को दो गुटों में विवाद हुआ था, जिसमें भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। घटना को धार्मिक रंग देने की वजह से गांव में तनाव फैल गया था। कुछ घरों में आग लगा दी गई थी। 10 अप्रैल को गांव के ही रहीम और उसके बेटे ईदुल मोहम्मद की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से गांव में दो सप्ताह के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया था।
चार्जशीट में इन आरोपियों का नाम
स्थानीय पुलिस ने जांच के बाद सभी 12 आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। जिसमें नवाब खान, जलिल खान, बसीर खान, मुख़्तार मोहम्मद, सफीक मोहम्मद, अब्दुल खान, अकबर खान, मोहम्मद जनाब, अयूब खान, निज़ामुद्दीन, राशिद खान और कल्लू खान शामिल थे। इसके बाद राज्य सरकार ने मामला सीबीआई काे सौंपा था। बाद में सीबीआई ने मामले की विस्तृत जांच की और छह अन्य आरोपित सामने आए। इनमें अमीर खान, जमीर खान, सलमान मोहम्मद, अपजल खान, फ़ज़ल खान और अब्बास मोहम्मद शामिल हैं।


पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव