आयुर्वेदिक चिकित्सा में आएगा नया बदलाव, यूपी में AIIMS मॉडल पर खुलेगा अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान – रिसर्च और ट्रेनिंग को बढ़ावा
लखनऊ: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स-एआईआईएमएस) की तर्ज पर यूपी में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए-AIIA) की स्थापना करवाई जाएगी। इसके लिए वाराणसी में जमीन मिल चुकी है। जल्द संस्थान के भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा। आयुष में इलाज के साथ रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए गाजियाबाद यूनानी पैथी और लखनऊ होम्योपैथी के सेंटर पहले से हैं। बनारस में एआईआईए की स्थापना के बाद आयुर्वेद में भी रिसर्च की सुविधा मिलने लगेगी। वाराणसी-गाजीपुर सीमा पर चौबेपुर में प्रदेश का पहला नैचरोपैथी अस्पताल बन रहा है, जो छह महीने में तैयार हो जाएगा। आयुर्वेद दिवस पर आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दियाशंकर मिश्र ने यूपी में शुरू होने वाली नई सुविधाओं को लेकर यह जानकारी दी। एनबीटी से बातचीत में उन्होंने विभाग की संभावनाओं के साथ चुनौतियों के बारे में भी बताया।
एआईआईए को लेकर सवाल-जवाब
डिस्पेसरीज के लिए जितना किराया तय है, उतनी रकम में भवन नही मिल पाते। इस समस्या का समाधान कैसे करेंगे? अब हम सभी डिस्पेंसरीज के लिए अपनी जमीन पर भवन बनाने जा रहे। सभी जिलाधिकारियों को जमीन मुहैया करवाने के लिए पत्र भेजा गया है। बलिया और महराजगंज में यह काम पूरा हो चुका है। प्रॉजेक्ट के पहले फेज में 177 आयुर्वेदिक, 25 यूनानी और 154 होम्योपैथी डिस्पेंसर के लिए नई बिल्डिंग बनाने के प्रॉजेक्ट पर 104 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। हर मंडल में आयुष मेडिकल कॉलेज की योजना का क्या हुआ ? इस योजना के तहत एक ही छत के नीचे होम्योपैथी, आयुर्वेद और यूनानी की पढ़ाई के साथ मरीजों को तीनों पद्धति में इलाज मिल सकेगा। गोंडा, बस्ती, मीरजापुर, आगरा और मेरठ में जमीन मिल चुकी हैं।दूरदराज के इलाको में आयुष हॉस्पिटल और डिस्पेसरीज की कमी दूर करने के लिए क्या योजना है? मोबाइल मेडिकल यूनिट का प्रॉजेक्ट शुरू किया गया है। ये यूनिटें पिछड़े इलाकों में जाकर लोगो को इलाज के साथ दवाएं भी देंगी।


ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल