श्रीरामलीला:-जनक नंदनी के स्वयंवर में लंकापति रावण सहित विश्व के सभी महाबलियों के छुटे पसीने तो गुरुआज्ञा से श्रीराम ने तोड़ा धनुष
आज की लीला में महाराज जनक के रोल में छिन्दवाड़ा-पांढुर्ना क्षेत्र के सांसद विवेक बंटी साहू मुख्याकर्षण का केंद्र रहे
छिन्दवाड़ा:-नगर के छोटी बाजार में चल रही रामलीला में आज के प्रसंग अनुसार जनक नंदनी सीता के स्वयंवर में लंकापति रावण(जित्तू सोनी)सहित देश-विदेश के बड़े बड़े शूरवीर,महाबली,पराकर्मी राजा-महाराजा आते है किंतु शिवधनुष के पास पहुँचते ही सबके पसीने छूट जाते है सभी महारथी सभा को निराश करते लंकापति रावण की तो खूब दुर्गाती हो जाती है यह देख महाराज जनक(सांसद बंटी साहू) निराशा में पूरी सभा को धिक्कारते जनक का कटु वचन सुन लक्ष्मण(आयुष शुक्ला) क्रोधित हो उठते है उनके क्रोध से तीनोंलोक कांप उठते है यह देखकर श्रीराम(रजत पांडे)लक्षमण को शांत करते हुए कहते है जनक जी हमारे बड़े है उनकी दशा पर हमें धैर्य रखना उचित होगा इतने में महर्षि विश्वामित्र(मिंटू सरेठा)श्रीराम से धनुष उठाने को कहते है गुरुआज्ञा से मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम पलभर में धनुष के दो टुकड़े कर देते है और सीता वरण करते है


Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण