नेपाल की सत्ता संभालते ही ताबड़तोड़ एक्शन लेना शुरू कर दिया सुशीला कार्की ने
पूर्व पीएम केपी ओली के खिलाफ एफआईआर
काठमांडू। सुशीला कार्की को नेपाल की सत्ता संभाले हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और उन्होंने ताबड़तोड़ एक्शन लेना शुरू कर दिया है। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के ख़िलाफ़ 8 सितंबर को हुई पुलिस दमन के विरोध में एफआईआर दर्ज की गई है। ओली के खिलाफ जघन्य अपराध के आरोप में जांच की मांग करते हुए एफआईआर दर्ज की गई है।
जन-जेड के आक्रोश को देखते हुए 9 सितंबर को केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दिया था। जुलाई 2024 में उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी और एक साल दो महीने के बाद ही गद्दी छोडऩी पड़ी।
आज कर सकती हैं कैबिनेट का विस्तार
नेपाल में अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की रविवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती हैं। सुशीला कार्की शनिवार को पूरे दिन जन-जेड प्रतिनिधियों और विभिन्न अन्य राजनीतिक और सामाजिक दलों के साथ विचार-विमर्श में व्यस्त रहीं। उनके इस व्यापक संवाद का उद्देश्य आगामी कैबिनेट विस्तार के लिए सहयोग और समर्थन जुटाना बताया जा रहा है। कार्की के निकट सूत्रों के अनुसार, सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नए सदस्यों के नामों पर कल तक अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि नामों के ऐलान के साथ उसी दिन नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण भी हो जाएगा। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस कैबिनेट विस्तार में विभिन्न क्षेत्रीय और जातीय प्रतिनिधियों को शामिल करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे सरकार की स्थिरता और जनसमर्थन में ग्रोथ होने की उम्मीद है।


मतदान के बाद मिथुन चक्रवर्ती का बयान- इस बार दिख रहा जबरदस्त उत्साह
तनाव के बीच ईरान का बयान: बातचीत हुई तो खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट
आत्मनिर्भर बिजली की ओर कदम, शहर में तेजी से बढ़ रहा सोलर ट्रेंड
LDA का बड़ा फैसला: पुनर्विकास नीति से बदलेगा शहर का चेहरा
नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम में पूजा कर काशीवासियों का किया अभिवादन
गंगा एक्सप्रेसवे बना रोजगार का हब, स्थानीय युवाओं को मिलेगा फायदा
8 लोकेशनों पर छापेमारी से खुलासे, अवैध संपत्ति का बड़ा जखीरा मिला
गौर ग्रीन एवेन्यू में आग का कहर, रहवासियों में दहशत, फायर ब्रिगेड सक्रिय
जमानत मिली पर शर्तें सख्त, सोनम रघुवंशी की इंदौर एंट्री बैन