कानपुर में बड़ा सड़क हादसा, स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, खाई में पलटने से पिता-पुत्र की मौत, बेटी ICU में
कानपुर: यूपी के कानपुर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। कानपुर में गुरुवार को छात्रों से भरी बस ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। जिससे बस पानी से भरी खाई में पलट गई। स्कूली बस पलटने से अफरातफरी मच गई। इस हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर बीच में बैठी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। बस में पानी भरने से बच्चे छटपाने लगे। ग्रामीणों और राहगीरों ने रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाला। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। साढ़ थाना क्षेत्र स्थित गोपालपुर गांव स्थित मिथिलेश सिंह शिवमंगल सिंह इंटर कॉलेज की डग्गामार बस सुबह के समय बच्चों को लेकर लौट रही थी। इस दौरान पालपुर गांव निवासी राजू निगम (25), पिता सुरेश निगम (59) और बहन प्रियंका (20) के साथ साढ़ स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल जा रहे थे। स्कूली बस गोपालपुर गांव से पहले बंबी पास पहुंची थी।
शीशे तोड़कर निकाले गए बच्चे
तेज रफ्तार अनियंत्रित बस बाइक सवारों को कुचलते हुए पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। साढ़ थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि हादसे में पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। बेटी प्रियंका घायल हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही गोपालपुर, मनियापुर, साढ़, दौलतपुर समेत आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर बच्चों को रेस्क्यू किया।
युवाओं ने किया रेस्क्यू
इस हादसे में एक छात्र घायल हो गया। जिसे भीतरगांव सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मृतकों के परिजन और उनके ग्रामीण शव रखकर जाम लगाने की कोशिश करने लगे। लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। वहीं, हादसे के वक्त बस में 40 छोटे-बड़े बच्चे सवार थे। आधी बस पानी में डूब गई थी। लेकिन गांव के युवाओं ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर एक एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।


बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
हीटवेव का कहर: सीएम ने दिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश; कहा- पशु-पक्षियों के लिए भी रखें दाना-पानी
हत्या के बाद सुलग उठा था टामटिया: 30 घरों में आगजनी के मामले में मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
14 साल से क्यों अटकी है सफाईकर्मियों की भर्ती? हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा तीखा सवाल
राजस्थान की सियासत में उबाल: मदन राठौड़ और टीकाराम जूली के बीच जुबानी जंग तेज, महिला सम्मान पर छिड़ी रार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास