धौलपुर वाले बॉयफ्रेंड के लिए युवती ने बनाई नई कहानी, कबीर के इश्क में बनी दूसरी ‘सीमा हैदर’
धौलपुर: देश में काफी चर्चित रही सीमा हैदर की लव स्टोरी के बाद अब राजस्थान में फिर से ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर हुए प्यार के बाद पागल होकर एक महिला अपने देश की सीमा लांघ कर धौलपुर पहुंच गई। बाद में उसने अपने प्रेमी से गुपचुप तरीके से निकाह कर लिया। हैरान करने वाली बात है कि यह महिला इस बार पाकिस्तान की नहीं, बल्कि बांग्लादेश की निकली। इधर, मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और महिला को हिरासत में ले लिया है, जहां उससे पूछताछ जा रही है।
सोशल मीडिया पर चढ़ा प्यार, फिर महिला आ गई सरहद पार
बीते सालों पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर की लव स्टोरी देश में काफी सुर्खियों में रही। अब ताजा मामला राजस्थान के धौलपुर से आया है, जहां एक बांग्लादेश की महिला जिसका नाम स्नेहा जारविन है, उसे धौलपुर के रहने वाले कबीर खान से प्रेम हो गया। दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई, लेकिन धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद कबीर के प्यार में पागल हुई, स्नेहा अब उसके साथ जीने मरने की कसम खा चुकी है। उसने पासपोर्ट और वीजा नहीं बनने पर चोरी छुपे भारत में एंट्री की। इसके बाद अपने प्रेमी कबीर के पास पहुंच गई।
प्रेमी को पाने की चाहत में खर्च किए 1 लाख 20 हजार
कबीर के प्रेम में इस कदर पागल हुई स्नेहा अब उससे मिलने की ठान चुकी थी। इधर, वीजा, पासपोर्ट नहीं बनने के बाद उसने बैक डोर से एंट्री करने की योजना बनाई, जहां उसने एक महिला तानिया से संपर्क किया। तानिया ने उसे 1 लाख 20 हजार रुपए में भारत पहुंचाने का वादा किया। इसके बाद तानिया उसे इसी साल पश्चिम बंगाल के रास्ते कोलकाता लेकर पहुंची। इसके बाद वे इंदौर पहुंचे, जहां वह कबीर से मिली।
कबीर ने स्नेहा से गुपचुप किया निकाह
इधर, भारत आने की सूचना मिलने के बाद कबीर भी स्नेहा से मिलने के लिए बेताब हो गया, जब उसे पता लगा कि स्नेहा इंदौर आ गई है, तो वह भी इंदौर पहुंच गया। इसके बाद दोनों उत्तर प्रदेश गए, जहां 15 दिनों तक साथ रहे। इसके बाद कबीर स्नेहा को धौलपुर के बाड़ी ले आया, जहां दोनों ने गुपचुप तरीके से निकाह कर लिया। इधर, इस मामले की धौलपुर पुलिस को गोपनीय सूचना मिली। इसके बाद सीआईडी और आईबी की टीम ने छापा मारकर ने स्नेहा को हिरासत में लिया। जांच एजेंसियां स्नेहा से पूछताछ करने में जुटी हुई हैं।


राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण