एयर इंडिया विमान से फिर आया मेडे कॉल, टेकऑफ के बाद मची अफरा-तफरी, सुरक्षित लौटा
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंदौर के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खामी आ गई। पायलट ने तुरंत मेडे कॉल देकर आपात स्थिति घोषित की, जिससे हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि विमान को सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस उतार लिया गया।
जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई-2913 ने रविवार को दिल्ली से इंदौर के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के थोड़ी देर बाद ही कॉकपिट को दाहिने इंजन (इंजन संख्या-2) में आग लगने का अलर्ट मिला। इसके बाद पायलट ने तुरंत एटीसी से संपर्क किया और मेडे कॉल भेजा। एटीसी ने फौरन फुल इमरजेंसी घोषित करते हुए दमकल और राहतकर्मियों को अलर्ट पर रखा। करीब आधे घंटे हवा में रहने के बाद विमान को सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। सभी यात्रियों समेत क्रू मेंबर सुरक्षित रहे और इसी के साथ यात्रियों को इंदौर भेजने के लिए एयर इंडिया ने वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की।
इस घटना की जांच डीजीसीए और डीआरडीओ करेंगे। इंजन में आग लगने की वजहों का पता लगाने के लिए विमान को एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया है। गौरतलब है कि इसी साल 12 जून को अहमदाबाद से उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया था। उस दर्दनाक हादसे में 242 में से 241 यात्रियों की मौत हो गई थी।


राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
EC का एक्शन: पीएम मोदी पर टिप्पणी भारी पड़ी, खरगे को नोटिस जारी