Surprise for fans: Poster of Powerstar Pawan Kalyan's film 'Ustad Bhagat Singh' released
मुंबई: साउथ फिल्मों के चर्चित एक्टर पवन कल्याण की अपकमिंग फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पोस्टर जारी किया गया है। यह पोस्टर उनके जन्मदिन से एक दिन पहले जारी किया गया है। इसमें बड़े ही स्टाइलिश अंदाज में वह नजर आ रहे हैं।
मेकर्स ने दी पवन कल्याण को जन्मदिन की शुभकामनाएं
पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ के पोस्टर को जारी करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘स्टाइल के उस्ताद, बॉक्स ऑफिस के पावन स्टार पवन कल्याण को जन्मदिन की शुभकामनाएं। फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ फैंस के लिए एक खुशी का मौका बनेगी।’
फिल्म के पोस्टर पर यूजर्स ने दिए रिएक्शन
फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ के पोस्टर पर पवन कल्याण ब्लैक सूट, टोपी में नजर आ रहे हैं। वह माइकल जैक्सन के स्टाइल में डांस पोज दे रहे हैं। यूजर्स ने भी पवन कल्याण को कमेंट सेक्शन में माइकल जैक्सन कहा है। कई यूजर ने पवन कल्याण को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
फिल्म में नजर आएंगी ये एक्ट्रेस
हाल ही में फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' में साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना शामिल हुई हैं। इस फिल्म में पवन कल्याण के अलावा मुख्य भूमिका में एक्ट्रेस श्रीलीला नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्माण मैथ्री मूवी मेकर्स कर रहे हैं।


राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर