राजस्थान विधानसभा सत्र की शुरुआत में विपक्ष का प्रदर्शन, 3 सितंबर तक स्थगित
जयपुर।
राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 1 सितंबर से शुरू हुआ, लेकिन पहले ही दिन विपक्षी कांग्रेस विधायकों के हंगामे से माहौल गरमा गया। कांग्रेस विधायक ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ लिखी टी-शर्ट और तख्तियां लेकर सदन पहुंचे और भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
विधानसभा के भीतर और बाहर कांग्रेस विधायकों ने ‘वोट चोरों सावधान, जाग गया हिंदुस्तान’ और ‘पहले लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगे चोरों से’ जैसे नारे लगाए। इसके जवाब में भाजपा विधायकों ने ‘गालीबाज राहुल गांधी’ के नारे लगाए। हंगामे के चलते विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने 3 सितंबर सुबह 11 बजे तक सदन स्थगित कर दिया।
कांग्रेस का पैदल मार्च
सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल एकजुट होकर आवासीय परिसर से पैदल मार्च करते हुए विधानसभा पहुंचा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि भाजपा ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में वोट चोरी की है, यहां तक कि जयपुर ग्रामीण सीट पर भी गड़बड़ी की गई। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाएगा।
स्पीकर की नाराजगी
हंगामे के बीच स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस विधायकों को फटकार लगाते हुए कहा कि आप विधानसभा में हैं, सड़क पर नहीं। उन्होंने विपक्ष को मर्यादा बनाए रखने की सलाह दी और भाजपा विधायकों को भी संयम बरतने को कहा।
खेजड़ी संरक्षण का मुद्दा भी उठा
निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ‘खेजड़ी बचाओ’ पोस्टर लेकर सदन पहुंचे और खेजड़ी संरक्षण कानून लागू करने की मांग रखी।
विधायी कार्य भी निपटाए गए
हंगामे के बावजूद कुछ विधायी कार्य हुए। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने राजस्थान स्वास्थ्य विश्वविद्यालय (संशोधन) अध्यादेश, 2025 प्रस्तुत किया। खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने कारखाना संशोधन विधेयक और वित्त मंत्री व डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने जीएसटी द्वितीय संशोधन विधेयक सदन में रखा। साथ ही, स्पीकर ने अंता सीट खाली होने की सूचना भी दी।


राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर