विकास योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड देखेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
जयपुर : विधानसभा के मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सांसदों, विधायकों और लोकसभा-विधानसभा चुनाव के भाजपा प्रत्याशियों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री आवास पर सोमवार और मंगलवार (25-26 अगस्त) को होने वाले इस संवाद में विकास योजनाओं पर मंत्रणा के साथ ही मंत्रियों के कामकाज का फीडबैक लिया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौजूद रहेंगे।
सूत्रों के अनुसार संवाद कार्यक्रम को मंत्रियों के कामकाज के आकलन और फीडबैक से जोड़कर देखा जा रहा है। बजट सत्र के दौरान कई भाजपा विधायकों ने सदन में मंत्रियों की तैयारी पर सवाल उठाए थे और अधिकारियों की ओर से गलत जवाब देने का मुद्दा भी उठाया था। ऊर्जा विभाग, यूडीएच और जेडीए में जनप्रतिनिधियों की सुनवाई नहीं होने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री विधानसभा सत्र से पहले सीधा संवाद कर विधायकों की नाराजगी को कम करने की कोशिश करेंगे।
इस दो दिवसीय कार्यक्रम का शेड्यूल इस प्रकार रहेगा-
सोमवार सुबह कोटा, झालावाड़, टोंक-सवाई माधोपुर, भरतपुर और करौली-धौलपुर क्षेत्र के सांसद, विधायक और प्रत्याशी, दोपहर को उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा और भीलवाड़ा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि। मंगलवार सुबह बीकानेर, श्रीगंगानगर, झुंझूनू, सीकर और चूरू, दोपहर को नागौर, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर-सिरोही और पाली क्षेत्र और शाम को जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, अलवर, अजमेर और दौसा क्षेत्र के सांसद-विधायक व प्रत्याशी मुख्यमंत्री के साथ बातचीत करेंगे।
मुख्यमंत्री इससे पहले भी बजट सत्र पूर्व विधायक संवाद का आयोजन कर चुके हैं। इस बार संवाद को और महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि विधानसभा सत्र में विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है।


“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण