शराब तस्करी में राजनीतिक रिश्तेदारों की संलिप्तता, पुलिस ने किए बड़े खुलासे
बकावंड: कोंडागांव जिले में चल रहे अवैध शराब कारोबार पर करपावंड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शराब तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में सात आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपितों में भाजपा नेता माकड़ी जनपद उपाध्यक्ष का पुत्र भी शामिल है।
पहली कार्रवाई में पुलिस ने ओडिशा के मुंडागुड़ा के पास नंदीगुड़ा से दो आरोपितों को धर दबोचा। उनके कब्जे से बोलेरो वाहन और 148 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई। वहीं दूसरी कार्रवाई में ग्राम जैबेल-2 कडाकाटा जंगल में छापामारी कर पांच आरोपियों को पकड़ा गया। इनसे ओडिशा निर्मित 349.820 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई। कुल मिलाकर पुलिस ने 497 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की है।
गिरफ्तार आरोपितों में मुन्ना सिंह (बिहार), भूजो भतरा (ओडिशा), दुर्योधन कश्यप, पितम नेताम, सोनूराम नेताम, नामेराम कश्यप और देवेंद्र कोरार्म शामिल हैं। सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। करपावंड थाना प्रभारी उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया।


“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण