स्वतंत्र देव सिंह ने बेटे के प्रोटोकॉल को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- नियमों के खिलाफ हुई कार्रवाई
अयोध्या : अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को अयोध्या पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपने बेटे अभिषेक सिंह को निजी सचिव की ओर से प्रोटोकॉल दिए जाने पर सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि इस बारे में ज्यादा चर्चा नहीं होनी चाहिए थी। यह भाजपा है, अलग पार्टी है। यह वंशवाद, जातिवाद और परिवारवाद से ऊपर उठकर पार्टी है। आठ वर्षों में कभी ऐसी हरकत नहीं हुई।
पहली बार ऐसी हरकत कैसे हुई, इसको देखा गया। ऐसा नहीं होना चाहिए था। यह परिवार की पार्टी थोड़ी न है। हम लोगों को 40 साल हो गया राजनीति में। जब यह बात संज्ञान में आई तो हमने कार्रवाई की है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से किसानों के लिए खाद की किल्लत पर एक्स पर किए गए पोस्ट पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2017 के पहले राज्य के अंदर भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, लूटपाट, अपहरण और हत्याएं होती थीं। लाइट भी नहीं आती थी। कुछ वीआईपी जिले थे, जहां बिजली आती थी। न सड़क न बिजली न पानी था।
डबल इंजन की सरकार में लोगों को मिल रही सुविधाएं
उन्होंने कहा कि आज पूरे राज्य के अंदर डबल इंजन की सरकार में सभी गरीबों को फ्री में अन्न मिल रहा है। आयुष्मान का कार्ड है। शौचालय है। सभी का पक्का मकान बन रहा है। अच्छी सड़कों का जाल है। रेलवे कनेक्टिविटी है। एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी है। आज देश और दुनिया से लोग राज्य के अंदर आ रहे हैं, जिसके कारण यहां की स्थिति मजबूत हो रही है और सुदृढ़ हो रही है। लोग आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
'बाढ़ पीड़ितों को वितरित की जा रही राहत सामग्री किट...'
खाद की किल्लत पर जल शक्ति मंत्री ने कहा कि प्रदेश में खाद उपलब्ध है। किसानों को खाद उपलब्ध हो रही है। रोज हम बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में जा रहे हैं। राहत सामग्री बाढ़ पीड़ितों को बांटी जा रही है। पीड़ितों का मकान गिरने पर उनका तुरंत सर्वे कर मुआवजा दिया जा रहा है। राहत सामग्री किट भी बाढ़ पीड़ितों को वितरित की जा रही है।


“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण