तेज धूप और चिपचिपी उमस से लोग बेहाल, कई जिलों में फिर बरसेंगे बादल
जयपुर : राजस्थान में मानसून की बारिश का सिलसिला जारी है, लेकिन बारिश के बावजूद राज्य के कई जिलों में उमस और तेज गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार को जयपुर, उदयपुर, बांसवाड़ा, सिरोही, दौसा सहित कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। हालांकि, बारिश के थोड़ी देर बाद ही धूप निकल आई, जिससे गर्मी और नमी का स्तर काफी बढ़ गया।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। बुधवार के लिए भी राज्य के 23 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन सूरत और अमरावती होते हुए बंगाल की खाड़ी में बने एक वेलमार्क लो-प्रेशर सिस्टम तक पहुंच रही है, जिसका प्रभाव राज्य के दक्षिणी हिस्सों में अधिक दिखाई दे रहा है।
बीते 24 घंटे में कहां-कितनी हुई बारिश:
सिरोही (पिंडवाड़ा): 34 मिमी
बीकानेर (छतरगढ़): 23 मिमी
जोधपुर (बाप): 19 मिमी
जोधपुर (ओसियां): 16 मिमी
उदयपुर (बड़गांव): 15 मिमी
जयपुर (दूदू): 13 मिमी
अजमेर (नसीराबाद): 13 मिमी
बांसवाड़ा (भूंगड़ा): 13 मिमी
वहीं बारिश के चलते एक और सरकारी स्कूल गिरने की घटना मंगलवार को हुई। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं आई। टोंक जिले के कंकोड़ गांव में राजकीय गर्ल्स उच्च माध्यमिक स्कूल में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे कमरे की छत भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कि किसी स्टूडेंट को चोट नहीं आई।
छितराई बारिश
जुलाई में प्रदेश में भारी बारिश का दौर रहा। लेकिन अब जिलों में छितराई हुई बारिश हो रही है। वहीं तापमान बढ़ने से गर्मी और उमस दोनों बढ़ गए हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात करें तो मंगलवार को बाड़मेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन सूरत, अमरावती से होकर बंगाल की खाड़ी में बने वेलमार्क लो-प्रेशर सिस्टम तक गुजर रही है। इस कारण राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों में ही हल्की बारिश का दौर बना हुआ है।


राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल