छिंदवाड़ा। भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय परिसर स्थित ज्ञान-विज्ञान भवन में, "मप्र राज्य स्तर राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार/प्रशस्ति का वितरण" समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे छिंदवाड़ा के कार्यक्रम अधिकारी डॉ रश्मि नागवंशी शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव, कार्यक्रम अधिकारी चंद्रकांत नाचनकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामाकोना, पांढुरना, बलराम उईके प्रधानमंत्री कालेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा को उत्कृष्ट कार्य हेतु  इंदर सिंह परमार मंत्री उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग, मप्र शासन,अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा  अनुपम राजन, आयुक्त उच्च शिक्षा  प्रबल सिपाहा, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार जैन, कुलसचिव डॉ अनिल शर्मा,निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के चेयरमैन भरत शरण सिंह, क्षेत्रीय निदेशक एनएसएस डा अशोक कुमार श्रोती एवं राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ मनोज अग्निहोत्री के द्वारा प्रशस्ति पत्र एव स्मृति चिन्ह एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय सेवा योजना सेवाकर्मियों द्वारा शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में स्वैच्छिक कार्यों को मान्यता दिए जाने के लिए, उक्त पुरस्कार दिए जाते है। इस अवसर रासेयो राज्य स्तरीय शिविर प्रशिक्षक श्री राहुल सिंह परिहार, रानीदुर्गावती विश्वविद्यालय के रासेयो कार्यक्रम समन्वयक डॉ शोभाराम मेहरा, मुक्त इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ देवांशु गौतम, रासेयो जिला संगठक छिंदवाड़ा/पांडुरना प्रो रविन्द्र नाफड़े, प्राचार्य डॉ. वाय के शर्मा प्रधानमंत्री कालेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा, प्राचार्य ए.के. टांडेकर, शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव,  प्राचार्य  आर.डी. भकने शासकीय उच्चतर विद्यालय रामाकोना, संजय कुरोलिया, रासेयो स्वयं सेवक शिवसिंग डेहरिया, सतीश उईके, मनेश भलावी,  घनश्याम उईके आदि उपस्थित रहकर शुभकामनाएं प्रेषित किए।