बिलासपुर में ऑनलाइन ठगी: पार्ट टाइम जॉब और ट्रेडिंग के नाम पर लूटे लाखों रुपये
बिलासपुर : साइबर अपराधियों ने छात्र को घर बैठे कमाई का लालच देकर ठगी का शिकार बना लिया। टेलीग्राम लिंक से जोड़ा गया छात्र शुरुआत में गूगल मैप रेटिंग टास्क पाकर विश्वास में आया, लेकिन आगे चलकर उसे ट्रेडिंग टास्क में निवेश करने को कहा गया। लगातार पैसों की मांग और झूठे मुनाफे का वादा कर आरोपी ने उससे लाखों रुपये हड़प लिए। Tax की मांग पर छात्र को धोखाधड़ी का अहसास हुआ और उसने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
साइबर ठगों ने ऐसे बनाया प्लान
पुलिस के अनुसार 31 मई को छात्र के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाली महिला ने खुद को प्रिया शर्मा, ASI में HRA पद पर कार्यरत बताया और घर बैठे कमाई का ऑफर दिया। आरोपी ने छात्र को टेलीग्राम लिंक से जोड़कर गूगल मैप रेटिंग का टास्क दिया। शुरुआत में कुछ रकम खाते में भेजकर भरोसा बनाया। इसके बाद ट्रेडिंग टास्क के नाम पर ज्यादा मुनाफे का लालच दिया गया।
छात्र ने पहले छोटे अमाउंट जैसे- 1000 और 2000 रुपये जमा किए और बदले में 4,110 रुपये वापस भी मिले। विश्वास होने पर उसने दो और तीन जून को 15 हजार, 38 हजार, 74 हजार और 98 हजार रुपये ट्रांसफर किए। कुल मिलाकर 1.84 लाख रुपये बैंक खाते से भेजे और शेष रकम रिश्तेदारों से उधार लेकर दी। इस तरह ठगों ने 2.37 लाख रुपये हड़प लिए।
शक होने पर धोखाधड़ी का चला पता
ठगों ने दावा किया कि छात्र के खाते में 4.21 लाख रुपये का प्रॉफिट है, लेकिन निकालने के लिए 70 हजार रुपये टैक्स जमा करना होगा। इस पर शक होने पर छात्र ने लोगों से राय ली, तब जाकर धोखाधड़ी का पता चला। उसने तुरंत सिविल लाइन थाने और साइबर सेल से संपर्क कर रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।


राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल