हत्या का खुलासा – 48 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार
छिंदवाड़ा (परासिया):
परासिया थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। 66 वर्षीय विमला बाई सनोडिया की हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 5 अगस्त 2025 को वार्ड नं. 16 न्यू चीफ हाउस परासिया में अशोक शर्मा के घर के पास विमला बाई का शव खून से लथपथ अवस्था में मिला। मृतिका अपने मकान के बीच वाले कमरे में सोफे पर मृत पाई गई, गले में धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई थी। किचन में रखी गोदरेज अलमारी खुली मिली और घर का सामान बिखरा था। इससे यह साफ जाहिर था कि यह मामला लूट के इरादे से की गई हत्या का है।
प्रथम दृष्टया धाराएं:
मामले में थाना परासिया में धारा 103(1), 311, 61(2), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
जांच और खुलासा:
एसपी श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देशन व एएसपी आयुष गुप्ता और एसडीओपी जितेन्द्र जाट के नेतृत्व में एफएसएल, डॉग स्क्वाड, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स के साथ जांच टीम बनाई गई। घटनास्थल से मिले साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और सूचना तंत्र के माध्यम से आरोपियों तक पहुंचा गया।
मुख्य संदिग्ध अभिषेक श्रीवास्तव को चांदामेटा से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने बताया कि मृतिका की बहू कल्पना सनोडिया से उसके पुराने संबंध थे, जो भोपाल में रहती है। कल्पना से लिए गए उधार पैसे नहीं लौटा पाने के कारण दोनों ने लूट की योजना बनाई।
दिनांक 4 अगस्त को अभिषेक ने अपने साथियों रहीम, भूरा और नाहिद के साथ मृतिका के घर की रेकी की, और 5 अगस्त को हत्या कर सोने-चांदी के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपीगण:
1. अभिषेक श्रीवास्तव – निवासी बाजार चौक, चांदामेटा
2. कल्पना सनोडिया – निवासी कोलार, भोपाल
3. रहीम पिता मेहबूब शाह – निवासी तिलक वार्ड, बैतूल
4. भूरा उर्फ जुबैर – निवासी तिलक वार्ड, बैतूल
5. नाहिद पिता इरशाद अहमद – निवासी तिलक वार्ड, बैतूल
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
एस.डी.ओ.पी. कार्यालय स्टाफ थाना परासिया, चांदामेटा, रावनवाड़ा, उमरेठ, जुन्नारदेव
सायबर सेल छिंदवाड़ा , पुलिस कंट्रोल रूम छिंदवाड़ा
जबलपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक ने इस सराहनीय कार्य के लिए टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।


राशिफल 02 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन के प्रोजेक्ट को लेकर नया विवाद, मिडल ईस्ट कनेक्शन सामने आया
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट