किरोड़ी बोले — "मेरी मुलाकात पारदर्शी, आपकी चालबाज़ी छुपी हुई"
जयपुर : राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने 6 अगस्त को राजस्थान यूनिवर्सिटी में आयोजित बिरसा मुंडा सम्मान समारोह के मंच से विरोधियों पर जोरदार तंज कसा। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और सत्ता के गलियारों में हलचल मच गई।
हमेशा चर्चा में रहने वाले डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने मजाकिया अंदाज में नरेश मीणा पर बयान देकर अपना पक्ष रखा। डॉ. किरोड़ी बोले कि मुझे डांट पड़ जाएगी, मंत्री होकर ऐसे भाषण देते हो। उन्होंने आगे कहा कि जब मैं नरेश मीणा से मिलने जेल गया तो दिल्ली से फोन आ गया– वो तो सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहा है, तुम मंत्री होकर उससे मिलने जेल में जा रहे हो। मैंने कहा- मैं तो खुले में मिलने जा रहा हूं, पर तुम तो चुपचाप ही उसको चुनाव लड़वा रहे हो। अब फिर से मुझे डांट पड़ेगी।
खुद को मीन भगवान का वंशज बताते हुए किरोड़ी ने कहा कि हमारी आदत ही बहाव के विपरीत चलने की है। जब भैरोंसिंह शेखावतजी ने मुझसे कहा था कि तू उल्टा चलता है, तो मैंने जवाब दिया था, ये हमारे डीएनए में है। समारोह के अंत में उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर स्पष्ट कहा कि मेरे रहते आरक्षण के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होगी। जब तक शरीर में जान है, तब तक इसे कोई खतरा नहीं होगा।


राशिफल 02 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन के प्रोजेक्ट को लेकर नया विवाद, मिडल ईस्ट कनेक्शन सामने आया
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट