ट्रंप नहीं, मोदी से बात करूंगा: टैरिफ तनाव पर ब्राजील के राष्ट्रपति का बड़ा बयान
ब्राजिलिया, ब्राजील और अमरीका के बीच व्यापारिक तनाव और राजनयिक खींचतान जारी है। इस बीच ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात करने से साफ इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि अगर ट्रंप बात नहीं करना चाहते तो मैं क्यों फोन करूं? यह बयान तब आया जब अमरीका ने ब्राजील के आयातों पर 40 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया, जिससे कुल टैरिफ 50 फीसदी हो गया।
ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि लूला जब चाहें, मुझसे बात कर सकते हैं। इस तनावपूर्ण माहौल में लूला ने स्पष्ट किया कि वे अब ब्रिक्स के अन्य नेताओं से बात करेंगे, जिसमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मैं शी जिनपिंग को फोन करूंगा, मैं प्रधानमंत्री मोदी को फोन करूंगा। मैं पुतिन को फोन नहीं करूंगा, क्योंकि वह यात्रा नहीं कर सकते।


राशिफल 02 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन के प्रोजेक्ट को लेकर नया विवाद, मिडल ईस्ट कनेक्शन सामने आया
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट