स्पेशल चना पुलाव रेसिपी: झटपट बने, स्वाद ऐसा कि सब उंगलियां चाटते रह जाएं
नई दिल्ली। क्या आप रोज-रोज एक ही तरह का खाना खाकर बोर हो गए हैं? क्या आपके बच्चे दाल-चावल खाने में आनाकानी करते हैं? अगर हां, तो चिंता छोड़िए और ट्राई कीजिए यह टेस्टी चना पुलाव! जी हां, यह सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि पौष्टिक भी है। खास बात है कि इसे बनाना इतना आसान है कि आप इसे कोई बिगिनर भी आसानी से ट्राई कर सकता है। इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें मसाले बहुत कम इस्तेमाल होते हैं, जिससे यह हल्का और पेट के लिए आरामदेह रहता है। बात रात के खाने की हो या मेहमानों के आने की, यह पुलाव सबकी वाहवाही बटोरने से पीछे नहीं हटेगा। आइए, बिना देर किए जान लीजिए इसकी आसान रेसिपी।
चना पुलाव बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप बासमती चावल
- 1 कप उबले हुए चने
- 1 बड़ा प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
- 1 इंच अदरक और 4-5 लहसुन की कलियां (पेस्ट)
- 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- कुछ पुदीना और धनिया पत्ती
- 1 चम्मच जीरा
- 1 तेजपत्ता
- 2-3 लौंग और इलायची
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच बिरयानी मसाला या गरम मसाला
- नमक स्वादानुसार
- 2 चम्मच घी या तेल
चना पुलाव बनाने की विधि
- सबसे पहले चावल को धोकर 20 मिनट के लिए भिगो दें।
- एक कुकर में घी या तेल गरम करें। उसमें जीरा, तेजपत्ता, लौंग और इलायची डालकर भूनें।
- अब प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट तक पकाएं।
- टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं।
- हल्दी, लाल मिर्च और बिरयानी मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- अब उबले हुए चने डालकर 2-3 मिनट तक भूनें।
- चावल से पानी निकालकर कुकर में डालें और हल्के हाथों से मिलाएं।
- अब इसमें 2 कप पानी और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- कुकर का ढक्कन बंद करके तेज आंच पर एक सीटी आने तक पकाएं।
- आंच धीमी करके 5-7 मिनट तक पकाएं, फिर गैस बंद कर दें।
- कुकर की भाप अपने आप निकलने दें।
- ढक्कन खोलकर धनिया और पुदीना पत्ती से सजाएं।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए पर जताई नाराजगी, नीति पर उठे सवाल
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा