ऐसी मिठाई जो मुंह में घुल जाए... जानें पूनम देवनानी का सुपर ईजी फॉर्मूला!
रक्षा बंधन का त्यौहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस खास मौके पर बहनें अपने की कलाई पर राखी बांधती है और मुंह मीठा कराती हैं। बदले में भाई अपनी बहन को उपहार देता है। दीपावली की तरह रक्षाबंधन पर भी मिठाइयों को खूब डिमांड होती है, बाजार में महंगी भी बिकने लग जाती है। अब अगर इस त्यौहार पर कुछ खास और स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं तो सोशल मीडिया सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पूनम देवनानी की रेसिपी से 7 मिनट में बनने वाली मिठाई के बारे में जान लीजिए। उनका दावा है कि सही तरीके से बनाने पर हलवाई से अच्छी बनेगी और स्वाद ऐसे होगा कि मुंह में जाते ही घुल जाएगी।
मिठाई के लिए जरूरी सामान
- आधा कप चीनी
- 2 इलायची
- 200 ग्राम पनीर
- आधा कप नारियल बुरादा
- एक कप मिल्क पाउडर
- एक चम्मच कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
- 4 से 5 चम्मच केसर मिला दूध
सबसे पहले करें पीसने का काम
सबसे पहले आप चीनी के साथ इलायची को मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लीजिए। अब इस पाउडर को एक थाली में निकाल लीजिए। उसके बाद पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े करके मिक्सर जार में डालें और इसी में नारियल का बुरादा भी मिला दें। इन दोनों को पीसकर आपको चीनी पाउडर वाली थाली में ही डालना है।
अब सभी चीजों को अच्छी से मिला लें
अब चीनी पाउडर और पनीर के मिश्रण में आपको मिल्क पाउडर डालना है, साथ ही स्वाद और क्वालिटी दोनों को बढ़ाने के लिए ड्राई फ्रूट्स और थोड़ा सा पिस्ता भी डाल दें। अब 4 से 5 चम्मच केसर मिला दूध डालते हुए सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करते जाएं।
पूनम देवनानी की आसान रेसिपी
यूं बनाएं हलवाई से अच्छी मिठाई
अब आपको एक बटर पेपर पर इस मिश्रण का रोल बनाना है, हलवाई से अच्छी मिठाई बनाने और दिखाई के लिए इसके ऊपर पिस्ता की कतरन डालकर पेपर पर घुला लें, ताकि सभी जगह पर चिपक जाए। इस रोल को अच्छी तरह से कवर करके फ्रिज में एक घंटे के लिए छोड़ दें। आखिरी में मिठाई को मनपसंद शेप में काट लें।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए पर जताई नाराजगी, नीति पर उठे सवाल
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा