थकान भरी लेकिन गर्व से भरी वापसी, सिराज का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली : इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सफल सीरीज के बाद भारतीय खिलाड़ी अब स्वदेश पहुंच रहे हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज बुधवार को लंदन से मुंबई पहुंचे जहां से उन्होंने हैदराबाद की उड़ान भरी। सिराज का प्रदर्शन इंग्लैंड दौरे पर शानदार रहा और उन्होंने कुल 23 विकेट झटके। वह इस सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे जिसकी मदद से भारत यह सीरीज बराबर करने में सफल रहा था।
सिराज ने इंग्लैंड दौरे पर बिखेरी थी चमक
भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2-2 की बराबरी पर छूटी। भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर शुभमन गिल की अगुआई में गई थी। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के बिना भी टीम ने इस दौरे पर दमदार प्रदर्शन किया। सिराज ने विशेष रूप से चमक बिखेरी। उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर सभी पांच टेस्ट मैच खेले और कुल 185.3 ओवर तक गेंदबाजी की। उन्होंने इस दौरान 23 विकेट चटकाए जिसमें से नौ विकेट पांचवें टेस्ट मैच में लिए। यह सिराज का किसी टेस्ट द्विपक्षीय सीरीज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
फैंस ने किया स्वागत
सिराज ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरे जहां कुछ प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वदेश पहुंचने पर फैंस ने सिराज से सेल्फी और ऑटोग्राफ देने की मांग की, लेकिन सिराज आगे बढ़े क्योंकि उन्हें हैदराबाद के लिए उड़ान भरनी थी। सिराज फिर अपने गृह नगर हैदराबाद एयरपोर्ट पर नजर आए। वहां भी वह फैंस से घिरे दिखे।
गंभीर भी स्वदेश लौटे
इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय खिलाड़ी समूहों में स्वदेश के लिए रवाना हुए हैं। सिराज से पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर मंगलवार को स्वदेश पहुंचे और दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बात भी की थी। गंभीर ने टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताई थी और कप्तान गिल तथा सिराज की जमकर प्रशंसा की थी। गंभीर ने कहा था, मैं खुश हूं और मुझे लगता है कि खिलाड़ी इसके हकदार थे। मोहम्मद सिराज ने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, सिर्फ सिराज ही नहीं, बल्कि पूरी टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया। मेरे लिए कोई एक नाम लेना कठिन है, लेकिन चाहे शुभमन हो या सिराज या कोई और, मेरे ख्याल से पिछले दो महीनों में सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया।


शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
राजस्थान को "अष्टम पोषण पखवाड़ा" में देश में फिर से मिला प्रथम स्थान
अन्तरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
राज्यपाल बागडे ने लोकभवन में स्व-गणना के माध्यम से "जनगणना 2027" की प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्व-गणना में लिया भाग
हादसा: तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 25 लोग अस्पताल में भर्ती
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम