अनियंत्रित टैंकर बना मौत का कारण, भीषण आग में जलकर चालक की मौके पर ही मौत
उदयपुर: जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। गोगुंदा-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे-27 पर घसियार के पास एक एसिड से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि टैंकर करीब 300 मीटर तक सड़क पर घिसटता गया और फिर उसमें भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने पूरे वाहन को चपेट में ले लिया, जिससे टैंकर चालक की जिंदा जलने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
टैंकर पलटने से सड़क पर तेजाब फैल गया और टैंकर में धमाका हो गया। धमाके की आवाज और आग की विकरालता देखकर आसपास के लोग सहम गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी तेज थी कि टैंकर का रजिस्ट्रेशन नंबर तक पूरी तरह जल गया, जिससे अभी तक मृत चालक की पहचान नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम के भगवत सिंह झाला, बडगांव थाना पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।
हादसे के बाद गोगुंदा से उदयपुर की ओर जाने वाला ट्रैफिक पूरी तरह बाधित हो गया। टैंकर को सड़क से हटाने और यातायात सामान्य करने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल हाईवे पर यातायात को एकतरफा कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।


राशिफल 27 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा
कलपक्कम रिएक्टर: भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा का नया मील का पत्थर