छिन्दवाड़ा को नशामुक्त करने चलाया गया अभियान — “नशे से दूरी है जरूरी”
छिंदवाड़ा ।
प्रदेश भर में चलाए गए “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत 15 से 30 जुलाई 2025 तक छिंदवाड़ा जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह अभियान पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा नारकोटिक्स शाखा के माध्यम से संचालित किया गया था।
अभियान समापन पर भव्य बाइक रैली का आयोजन

30 जुलाई को अभियान के समापन अवसर पर पुलिस कंट्रोल रूम छिंदवाड़ा से एक बाइक रैली निकाली गई।
इस रैली को पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन श्री प्रमोद वर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक छिंदवाड़ा रेंज श्री द. कल्याण चक्रवर्ती एवं पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा श्री अजय पांडे ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर जेल तिराहा, पोला ग्राउंड, ईएलसी चौक, कलेक्ट्रेट कार्यालय, सत्कार तिराहा होते हुए पुनः कंट्रोल रूम पर समाप्त हुई। इस दौरान शहरवासियों को नशामुक्ति का संदेश दिया गया।
अधिकारियों द्वारा मौके पर वृक्षारोपण भी किया गया।
15 दिवसीय अभियान की मुख्य गतिविधियाँ और उपलब्धियाँ
अभियान का शुभारंभ

15 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही भावना डेहरिया एवं पुलिस उप महानिरीक्षक छिंदवाड़ा रेंज की उपस्थिति में ड्रग अवेयरनेस रैली के माध्यम से किया गया। इस रैली में स्काउट-गाइड, एनसीसी, स्कूल-कॉलेजों के 1000 से अधिक छात्र शामिल हुए।
जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला
ड्रग अवेयरनेस रैली
वाहन रैली
मानव श्रृंखला
नुक्कड़ नाटक
शॉर्ट फिल्म स्क्रीनिंग
स्कूल-कॉलेज, झुग्गी झोपड़ी, चौक-चौराहों में जनसंपर्क
हस्ताक्षर अभियान
सोशल मीडिया व डिजीटल स्क्रीनों के माध्यम से प्रचार
सेल्फी प्वाइंट एवं सफाई वाहनों से पी.ए. सिस्टम द्वारा प्रसारण
लाभार्थी वर्ग
23450 आम नागरिक
4000 खिलाड़ी
13232 छात्र/छात्राएं (81 स्कूलों से)
कुल 479 कार्यक्रमों के माध्यम से 40682 लोगों को जोड़ा गया।
सामग्री वितरण
टी-शर्ट, कैप, रिस्टबैंड, बैच, बैनर-पोस्टर, 10,000 पंपलेट्स का वितरण। साथ ही "मनहित ऐप", "मानस हेल्पलाइन" (1933), 14446 (नशामुक्ति हेल्पलाइन), 14416 (सुसाइड हेल्पलाइन) की जानकारी भी दी गई।


बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
इंतजार खत्म! यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
सावधान जबलपुर! आसमान से बरस रही है आग, मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी।
सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
चरित्र पर कीचड़ उछालकर शादी से मुकरा आरोपी; जबलपुर के माढ़ोताल में सनसनीखेज मामला।