टीकाराम जूली और जितेंद्र सिंह ने अमित सैनी के परिवार से मिलकर किया इंसाफ का वादा
अलवर: वर्षीय युवक अमित सैनी की आत्महत्या मामले में सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने परिवार को सांत्वना दी और घटना को अत्यंत दुखद बताया।
जितेंद्र सिंह ने इस दौरान प्रशासन से निष्पक्ष व पारदर्शी जांच की मांग करते हुए कहा कि अमित को न्याय मिलना चाहिए और सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि वे इस लड़ाई में पूरी मजबूती से उनके साथ हैं। अमित के साथ जो अन्याय हुआ है, उसके खिलाफ हम चुप नहीं बैठेंगे।
बता दें कि कुछ दिन पहले अमित सैनी ने कथित रूप से पुलिस प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें तीन पुलिसकर्मियों समेत कुल छह लोगों के नाम लिखे गए थे। बावजूद इसके, अब तक किसी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होने से परिजन में भारी आक्रोश है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब स्थानीय प्रशासन पर भी दबाव बढ़ रहा है। परिजन लगातार दोषियों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग कर रहे हैं।


मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव