70 वर्ष की उम्र में नवाचार की मिसाल: किसान श्री अशोक फरकाड़े की प्रेरणादायक कहानी
मोहखेड़ विकासखंड के ग्राम चारगांव करबल के 70 वर्षीय किसान श्री अशोक फरकाड़े आज क्षेत्र के लिए एक जीवंत प्रेरणा बन चुके हैं। जिस उम्र में आमतौर पर किसान खेती से विराम लेकर आराम की ज़िंदगी जीने की सोचते हैं, उस उम्र में श्री फरकाड़े खेती में नवाचार को अपनाकर मिसाल पेश कर रहे हैं।
जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के अंतर्गत उन्होंने बी.आई.एस.ए. जबलपुर के वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में उन्नत किस्म की मक्का की खेती शुरू की। हाल ही में बिसा जबलपुर एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ गाँव के अन्य प्रगतिशील किसान खेत के निरीक्षण के लिए जब उनके खेत पहुंचे, तो हरियाली से लहलहाती फसल और खेतों की बेहतरीन देखभाल देखकर सब अत्यंत प्रभावित हुये।
श्री अशोक फरकाड़े न केवल आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक सलाह को अपनाने में आगे हैं, बल्कि अपने अनुभवों को दूसरों के साथ साझा कर, आस-पास के किसानों को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। वे बताते हैं कि उन्नत तकनीक, समय पर सलाह और मेहनत से खेती को न सिर्फ आसान बनाया जा सकता है, बल्कि लाभदायक भी।
उनका आत्मविश्वास, जज़्बा और खेती के प्रति समर्पण यह साबित करता है कि सच्चा किसान उम्र से नहीं, अपने विचारों और कर्मों से बड़ा होता है। श्री फरकाड़े जैसे किसान हमारे कृषि तंत्र की रीढ़ हैं, जो बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं और अगली पीढ़ी को प्रेरित कर रहे हैं।
श्री अशोक फरकाड़े – उम्र 70, सोच 21वीं सदी की।
ऐसे किसानों को हमारा सलाम।


मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव