यूरिया लेने भोर 5 बजे से वितरण केंद्र के सामने डटे किसान 

छिंदवाड़ा | खरीफ सीजन में खाद की बढ़ती मांग के बीच जिले में यूरिया के लिए संकट गहराता जा रहा है।सोमवार सुबह से ही खाद वितरण केंद्र एमपी एग्रो के बाहर किसानों की लंबी लाइनें देखी गईं। किसान भोर 5 बजे से ही टोकन के लिए कतार में लग गए,

किसानों का कहना है कि हर बार यही स्थिति होती है — जब खेतों में खाद की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, तभी यूरिया के लिए संघर्ष करना पड़ता है। कुछ किसानों ने आरोप लगाया कि वितरण केंद्रों पर अव्यवस्था है और बिचौलिए सक्रिय हैं।

"हम सुबह 5 बजे से आए हैं, लेकिन अब दोपहर हो गई और नंबर नहीं आया," — यह कहना है किसान युवराज राऊत का-अधिक दामों पर लेने पर मजबूर*