मोहखेड़।छिंदवाड़ा/ ईमानदारी आज भी जिंदा है — यह साबित किया सूरज बस सर्विस के कर्मचारी तात्या और हमीद खान ने। गुरुवार को मोरडोंगरी से छिंदवाड़ा जा रही सूरज बस में यात्रा कर रही मुन्नी बाई साहू का पर्स बस में छूट गया था, जिसमें ₹7,300 नकद और ज़रूरी दस्तावेज़ रखे थे।

बस के परिचालक तात्या और चालक हमीद खान को जैसे ही यह पर्स मिला, उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बस मालिक महादेव सोनघरे को दी। मालिक ने जिम्मेदारी से महिला की जानकारी जुटाई और पर्स सुरक्षित रूप से उन्हें लौटा दिया।

महिला, जो करलाकला से पालाखेड़ की यात्रा पर थीं, ने पर्स वापस मिलने पर राहत की सांस ली और सभी कर्मचारियों का दिल से आभार जताया।

🌟 सूरज बस सर्विस, जो बीते 30 वर्षों से क्षेत्रवासियों की सेवा में समर्पित है, ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि विश्वास और ईमानदारी ही उसकी पहचान है।