दिनांक 28.06.2025 को ग्राम इसरा उमरिया में ग्राम कोटवार सुनील नांदेवार द्वारा सूचना दी गई कि सूपचंद इवनाती के घर के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर थाना कुण्डीपुरा स्टाफ मौके पर पहुंचा। मृतक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के आधार पर प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत हुई।

मृतक की पहचान:

स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान मनीराम जमोरे पिता गोपी जमोरे, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम आमटा टोला, थाना चौरई, जिला छिंदवाड़ा के रूप में हुई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें पुष्टि हुई कि किसी कठोर वस्तु से सिर और चेहरे पर वार कर उसकी हत्या की गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध क्रमांक 467/25, धारा 103(1) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

जांच प्रक्रिया:

पुलिस अधीक्षक श्री अजय पाण्डेय, अति. पुलिस अधीक्षक श्री आयुष गुप्ता, एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अजय राणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि. महेन्द्र भगत द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई।
टीम द्वारा 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए और तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए।

तकनीकी और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मंगल सिंह पिता जुगराज इरपाची, उम्र 30 वर्ष, निवासी धनोरा गोसाई, थाना कुण्डीपुरा को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया।

हत्या का कारण:

दिनांक 27.06.2025 को आरोपी अपने आई स्मार्ट मोटरसाइकिल से ससुराल जा रहा था। रास्ते में मृतक मनीराम द्वारा लिफ्ट मांगी गई। इसरा उमरिया नहर के पास दोनों ने मिलकर कच्ची शराब पी। शराब पीने के बाद आपसी विवाद हुआ, जिसमें आरोपी ने मोटी खुब्बेदार लकड़ी से मनीराम के सिर और चेहरे पर वार कर उसकी हत्या कर दी। बाद में अपने ससुर को फंसाने की नीयत से शव को उनके घर के पास फेंक दिया।

गिरफ्तार आरोपी:

नाम: मंगल सिंह पिता जुगराज इरपाची

उम्र: 30 वर्ष

निवासी: धनोरा गोसाई, थाना कुण्डीपुरा, जिला छिंदवाड़ा

जप्त सामग्री:

1. घटना में प्रयुक्त मोटी खुब्बेदार लकड़ी


2. घटना के समय पहने गए कपड़े


3. आई स्मार्ट मोटरसाइकिल


4. POCO कंपनी का मोबाइल फोन

विशेष भूमिका:

थाना प्रभारी: उप निरीक्षक महेन्द्र भगत

टीम सदस्य:

उप निरीक्षक अविनाश पारधी, करिश्मा चौधरी, डोलसिंह बरकड़े

सहायक उप निरीक्षक: मनोज रघुवंशी, राजेश शर्मा

प्रधान आरक्षक: रविन्द्र ठाकुर, विनोद राजपूत, हरीश वर्मा, रंजीत विश्वकर्मा

आरक्षक: जीवन रघुवंशी, प्रदीप चंद्रवंशी, विनोद नागेश, पुष्पराज, सतीष बघेल

थाना चाँद एवं साइबर सेल टीम: आदित्य रघुवंशी, नितिन ठाकुर, अभिषेक ठाकुर